गुलफाम अहमद, युवा मीडिया
कार अनियंत्रित होकर मध्य लेन में पहुंची
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को एक बड़ी दुर्घटना हुई। लखनऊ से गाजीपुर जा रही मारुति सुजुकी कार (UP 80 DM 2704) किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई। दुर्घटना किलोमीटर संख्या 122.750 पर हुई है। कार MBCB को तोड़ते हुए बीच की लेन में जा पहुंची। इस हादसे में आजमगढ़ के चार लोग घायल हुए। घायलों में काशिश यादव (17 वर्ष), संगीता यादव (39 वर्ष), प्रतिज्ञा यादव (15 वर्ष) और राम केवल यादव शामिल हैं। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत 108 एंबुलेंस द्वारा सीएससी कूरेभार पहुंचाया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा
अधिकारी राम जगत तिवारी 7 मिनट के भीतर पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सुरक्षा अधिकारी कपिल देव सिंह यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को टोल प्लाजा कूरेभार पर स्थानांतरित कर दिया गया है। सड़क को साफ कर दिया गया है और यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। घटनास्थल पर इंद्रजीत कंस्ट्रक्शन की एंबुलेंस 10 मिनट में और जीआर की क्रेन 30 मिनट में पहुंची। 112 की गाड़ी और ईगल नंबर 4 पहले से मौजूद थे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.