युवा मीडिया
लखनऊ। ब्लॉक संसाधन केंद्र गोसाईगंज पर स्कूल चलो अभियान के साथ ही पुस्तक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में पाठ्य पुस्तक एवं उपहार देकर नव प्रवेशित बच्चों का स्वागत विधायक के द्वारा किया गया। विधायक ने अपने संबोधन में शिक्षा एवं गुरुओं के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बच्चा विद्यालय तक पहुंचे, यह हमारा नैतिक दायित्व है।
ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा की गई।, मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने हर बच्चों के प्रवेश गुणवत्ता , शिक्षा तथा कक्षा 6 और 9 के बाद हर बालिका के प्रवेश और बालिकाओं के सर्वांगीण विकास पर कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश 6 से 14 साल तक के हर बच्चे के नामांकन एवं गुणवत्ता गुणवत्ता परक शिक्षा पर जोर दिया ।
Read also : अमिताभ बच्चन ने सरकार में अभिषेक बच्चन के अभिनय पर कहा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अमरेश रावत के अलावा ब्लॉक प्रमुख विनय कुमार वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश,और खंड विकास अधिकारी ,खंड शिक्षा अधिकारी, राजेश कुमार सिंह सभी संगठनों के पदाधिकारी के अलावा भारी संख्या में शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।


888slot poker là đối tác chính thức của nhiều giải đấu eSports – cá cược CSGO, LMHT, Dota 2 với tỷ lệ cạnh tranh và live stream trực tiếp. TONY03-18O
Azeroth Survivors offers a quick, lively way to revisit the Warcraft world. f312779d.