भाजपा का 46 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

0
235

मो. अकील खान, युवा मीडिया

सुल्तानपुर। रविवार को भारतीय जनता पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के सभी बूथों और पार्टी कार्यालयों पर भगवा झंडा फहराया गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने बूथों और घरों पर पार्टी का झंडा फहराया।

फहराया भगवा झंडा, जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में जीतेंगे सभी सीटें

मीडिया से बातचीत में त्रिपाठी ने पार्टी की प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2027 में जिले की पांचों सीटें जीतेगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के विकसित, आत्मनिर्भर और खुशहाल भारत के सपने को साकार करने का संकल्प लेते हैं। भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी के अनुसार, सुबह 8 बजे जिला कार्यालय पर झंडारोहण के बाद कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर भी झंडा फहराया। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here