नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए एमएससी बायोटेक्नोलॉजी पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक कार्यालय के अनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार आधिकारिक प्रवेश पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। इस दो वर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश GAT-B (Graduate Aptitude Test-Biotechnology) स्कोर के आधार पर दिया जाएगा। दाखिले में विश्वविद्यालय की आरक्षण नीति लागू होगी।

इस पाठ्यक्रम में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों के पास बी.फार्मा, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बायोलॉजिकल साइंसेज, बायोकेमिस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, जेनेटिक्स या आधुनिक जीवविज्ञान से संबंधित विषय में कम से कम 50 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।
शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स में भी आवेदन जारी
जामिया का सेंटर फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप युवाओं के लिए रोजगारोन्मुखी शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स भी संचालित कर रहा है। इन पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और अभ्यर्थी 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन कोर्सों में डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप, एडवांस डिजिटल मार्केटिंग, एआई-ड्रिवन डेटा एनालिसिस और यूआई/यूएक्स जैसे विषय शामिल हैं। सभी पाठ्यक्रम ऑफलाइन मोड में संचालित होंगे, जिनमें प्रायोगिक प्रशिक्षण के साथ उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के अनुसार, इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल कौशल, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। ये पाठ्यक्रम स्किल इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी राष्ट्रीय पहलों के अनुरूप तैयार किए गए हैं।


Attractiv element oof content. I jjust stumhled upo your webwite andd in accesssion capital tto claim
that I acuire actually enjiyed acccount yiur weblog posts.
Anyway I wilpl bee subscribiing in youjr augment orr evn I success you accesss
consistenttly quickly. ofvd9wuaptj26uzlytwu
Way cool! Soome very vvalid points! I aporeciate yoou
pennin thi posxt andd also tthe ret of thhe
site is also really good. ofvd9wuapt6exkyvvai4