Wednesday, February 4, 2026
- Advertisement -spot_img

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के बाद छात्रों ने कैरियर की दिशा तय करने के लिए शुरू किया कोचिंग संस्थानों का रुख

तोप सिंह, युवा मीडिया

बाँदा(ब्यूरो)।अतर्रा। यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा समाप्त होने के बाद अब छात्र अपने भविष्य को लेकर गंभीर हो गए हैं। जहां कुछ छात्र छुट्टियों का आनंद ले रहे हैं, वहीं कई छात्र शॉर्ट टर्म कोर्स और तकनीकी शिक्षा के लिए कोचिंग संस्थानों की ओर रुख कर रहे हैं। छात्र अब अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अपने कैरियर की दिशा तय करने में व्यस्त हो गए हैं।

छात्रों की जुबानी:

केस 1: मयंक मिश्रा ने कहा कि उनकी परीक्षाएं अच्छी हुई है।

अब वह कंप्यूटर से संबंधित शॉर्ट टर्म कोर्स करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा, “जल्द ही किसी अच्छे कंप्यूटर संस्थान में प्रवेश लूंगा, ताकि छुट्टियों का सदुपयोग किया जा सके।

” केस 2: पीयूष द्विवेदी ने बताया कि वह मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं। “इंटर की परीक्षा के बाद कुछ दिन आराम किया, लेकिन अब मेडिकल की तैयारी के लिए कोचिंग जॉइन

Read also: देशी शराब ठेका खोलने के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

करूंगा। फिलहाल अच्छे संस्थान की तलाश कर रहा हूं,” उन्होंने कहा।

केस 3: संयुक्ता मिश्रा ने कहा, “मैं कंप्यूटर क्षेत्र में रुचि रखती हूं और इस दौरान शॉर्ट टर्म कोर्स करने की योजना बना रही हूं। स्कूल की छुट्टियों के दौरान मैं अपना समय कंप्यूटर ज्ञान प्राप्त करने में लगाना चाहती हूं।जल्द ही किसी अच्छे संस्थान में प्रवेश लूंगी।

” केस 4: दीक्षा शुक्ला ने कहा कि उन्होंने इंटर की परीक्षा दी है। अब मेडिकल क्षेत्र में तैयारी करने का विचार कर रही हैं। “मैं किसी अच्छे कोचिंग संस्थान में प्रवेश लेकर छुट्टियों का सदुपयोग करूंगी, इसके लिए परिजनों से सलाह लेकर जल्द ही संस्थान की तलाश करूंगी,” उन्होंने बताया। यूपी बोर्ड की परीक्षा खत्म होते ही छात्रों का ध्यान अब आगे की पढ़ाई और करियर की दिशा पर केंद्रित हो गया है, जो उनके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles