सड़के बनी “नरक” 😡😡 गहरी नींद में सो रहा नगर निगम

मंज़ूरुल हसन (राना)युवा मीडिया

लखनऊ। राजधानी में स्मार्ट सिटी के दावों की धज्जियां उड़ाती बेहद खौफनाक और शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। लखनऊ के शेखपुर क्षेत्र में पिछले लगातार कई दिनों से सीवर का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे पूरा इलाका जलमग्न हो चुका है। स्थानीय नागरिक बदबू, गंदगी और नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं, लेकिन जिम्मेदार लखनऊ नगर निगम और जलकल विभाग पूरी तरह आँख मूंदकर बैठा हुआ है।

​क्षेत्रीय निवासियों का बाहर निकलना तक दूभर हो चुका है। सड़कों पर घुटनों तक भरे सीवर के पानी के बीच से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को होकर गुजरना पड़ रहा है। घरों के ठीक सामने जमा इस गंदे पानी से महामारी और गंभीर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है।
​

निगम की अनदेखी पर संगीन सवाल,कहाँ हैं ज़िम्मेदार ?

जब 20 दिनों से इलाका गंदे पानी में डूबा है, तब नगर निगम का सफाई और अभियांत्रिकी दस्ता कहाँ गायब है ?

​शिकायतों की अनदेखी क्यों ?

स्थानीय लोगों द्वारा दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

​क्या हादसे का है इंतज़ार ?

सीवर के खुले मैनहोल और सड़कों पर भरे पानी से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। क्या अफसर किसी की जान जाने का इंतज़ार कर रहे हैं?
​
स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों की स्पष्ट मांग है कि नगर निगम और जलकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंचे, सीवर लाइन की सक्शन मशीनों से सफाई कराए और जलभराव का स्थायी समाधान निकाले।

यदि जल्द ही इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।

Related Articles

5 COMMENTS

  1. Youu made some really goodd pointfs there. I lioked on tthe intgernet foor more information abvout
    tthe iseue and found most pdople will go along wit yourr vviews onn this website.
    xnxx

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles