Thursday, May 28, 2026
- Advertisement -spot_img

UP PMS एसोसिएशन चुनाव: बदलाव और सुधार के संकल्प के साथ डॉ. मनीष श्रीवास्तव ने ठोंकी अध्यक्ष पद की दावेदारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ (UP PMS Association) के वर्ष 2026-27 के चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संगठनात्मक सुधार और बदलाव के एजेंडे के साथ डॉ. मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। पिछले चार वर्षों से डिजिटल मंच पर “PMS रिफॉर्मेशन मूवमेंट” चला रहे डॉ. मनीष के मैदान में उतरने से चुनाव बेहद दिलचस्प हो गया है।

​नामांकन के दौरान डॉ. मनीष और उनकी टीम ने साफ किया कि उनका मुख्य उद्देश्य संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने वित्तीय पारदर्शिता, महिला व युवा चिकित्सकों की सहभागिता, जिला स्तर पर मजबूत नेटवर्क और डॉक्टरों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर अपना विजन (कार्ययोजना) सामने रखा है।

OSD के रूप में प्रशासनिक अनुभव का मिलेगा लाभ

स्वास्थ्य विभाग के गलियारों में माना जा रहा है कि शासन और प्रशासनिक तंत्र पर डॉ. मनीष की मजबूत पकड़ है। योगी सरकार के पहले कार्यकाल के दौरान वे तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के ओएसडी (OSD) के रूप में कार्य कर चुके हैं। उनके इस अनुभव का लाभ भविष्य में पीएमएस चिकित्सकों के मुद्दों को शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से उठाने में मिलेगा।

पूरी टीम ने दाखिल किया पर्चा:

डॉ. मनीष के पैनल से वित्त सचिव पद के लिए डॉ. हिमांशु प्रताप सिंह, जनरल सेक्रेटरी के लिए मथुरा से डॉ. शशि रंजन, संपादक पद के लिए बलिया से डॉ. पूजा सिंह और महिला उपाध्यक्ष के लिए डॉ. स्वप्निल सिंह ने नामांकन किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए बिजनौर से डॉ. सर्वेश निराला व कन्नौज से डॉ. दीपेंद्र अवस्थी, अतिरिक्त महासचिव पद के लिए शामली से डॉ. तिलक सिंह और उपाध्यक्ष मुख्यालय पद के लिए सीएचसी गुड़म्बा के अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार सिंह ने पर्चा भरा।

दिग्गज डॉक्टरों का मिला समर्थन, नामांकन के बाद पहुंचे ड्यूटी पर

नामांकन के मौके पर भारी संख्या में सरकारी डॉक्टर एकजुट हुए। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अजय शंकर त्रिपाठी, डॉ. नीरज शेखर, डॉ. एस. आर. समद्दर और पैथोलॉजी विभाग के वरिष्ठ डॉ. अरविंद प्रसाद भी समर्थन देने पहुंचे। खास बात यह रही कि चुनावी सरगर्मी के बीच डॉ. मनीष अपनी चिकित्सकीय जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटे और नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद वे बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में अपनी रात्रि ड्यूटी (Night Duty) मुस्तैदी से करने पहुंचे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles