तोप सिंह, युवा मीडिया बांदा(ब्यूरो)
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती सोमवार को विकास भवन सभागार में पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी जे. रीभा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त अजीत कुमार ने कहा कि, “संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर ने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो विविधता में एकता का प्रतीक है।
उन्होंने हर निर्णय को तर्क के आधार पर लिया, जिससे संविधान की नींव मजबूत बनी।” उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन इस बात का प्रमाण है कि “बड़ा कार्य करने के लिए बड़ा पद नहीं, बल्कि बड़ा संकल्प चाहिए।” अन्याय का डटकर मुकाबला करना चाहिए ताकि भविष्य में कोई अन्याय करने की हिम्मत न कर सके।

उन्होंने सभी से अपील की कि पढ़ने-लिखने की आदत डालें, क्योंकि ज्ञान से ही शक्ति मिलती है। “डॉ. अंबेडकर का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चे भाव से किया गया कार्य कभी असफल नहीं होता।”छात्राओं की निकली रैली, गूंजे जय भीम के नारे
कार्यक्रम के उपरांत विकास भवन से आर्य कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली विकास भवन से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई, जिसमें संविधान और सामाजिक न्याय के नारों से शहर का माहौल गूंज उठा।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य सहित सभी विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Chương trình “Slot of the Week” tại 188V mang đến RTP tăng 2% và hoàn cược 5% – chơi đúng thời điểm, lời to! TONY03-02O