Sunday, April 12, 2026
- Advertisement -spot_img

युवा मोर्चा की एक राष्ट्र, एक चुनाव को लेकर जनजागरूकता मुहिम तेज

मो. अकील खान, युवा मीडिया

बाइक रैली से युवाओं में उत्साह

सुल्तानपुर। भाजपा युवा मोर्चा इन दिनों एक राष्ट्र,एक चुनाव और अंत्योदय के संकल्प को लेकर जिले भर में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। जिला अध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनपद के 26 मंडलों में बूथ स्तर तक जाकर लोगों को इस अभियान की आवश्यकता और महत्व के बारे में जागरूक कर रहे हैं।इस दौरान कार्यकर्ता न केवल बूथों पर संगठन को सक्रिय कर आगामी चुनावों की रणनीति बना रहे हैं,बल्कि जनपद की पांच विधानसभाओं में

मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं।युवा मोर्चा की इस जनजागरण मुहिम की कमान स्वयं चन्दन नारायण सिंह ने संभाल रखी है। वे लगातार मंडल और विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं तथा अभियान को सफल बनाने के लिए दिशा-निर्देश दे रहे हैं।इसौली विधानसभा में शौर्य वर्धन सिंह और कादीपुर में सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में बाइक रैली सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

वहीं,अन्य विधानसभाओं में गौरव मौर्य,अभिनव सिंह और अंकुर तिवारी के संयोजन में आगामी रैलियों का आयोजन प्रस्तावित है।इसके अलावा एक राष्ट्र,एक चुनाव अभियान के लिए विधानसभा स्तर पर अंश द्विवेदी, सुधांशु सिंह, सचिन पांडे, शानू सिंह, आकाश शर्मा, अमोद सिंह, ऋषभ वर्मा जैसे सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है।चन्दन नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा का संकल्प है कि संगठन की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। एक राष्ट्र,एक चुनाव सिर्फ विचार नहीं,समय की आवश्यकता है,जिसे समझाने के लिए हर युवा बूथ तक पहुंचेगा।

Related Articles

34 COMMENTS

  1. Join the millions enchanting colossal on fan maxxwins – the #1 legitimate coins casino app in America.
    Get your $1000 WITH IT AGAIN honorarium and modify every make up, hand and somersault into bona fide readies rewards.
    Permanent =’pretty damned quick’ payouts, huge jackpots, and habitual effect – download FanDuel Casino now and start playing like a pro today!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles