सेवानिवृत्त शिक्षिका सरोज सिंह के सम्मान में भावुक विदाई समारोह
गुलफाम अहमद, युवा मीडिया
सुल्तानपुर (ब्यूरो)। लम्भुआ तहसील क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायनपुर में कार्यरत शिक्षिका श्रीमती सरोज सिंह के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में एक भावुक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ विदाई दी।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजन-अर्चन किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। बीईओ अजय सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक कभी सेवा निवृत्त नहीं होता, बल्कि उसकी शिक्षाएं समाज को जीवनभर मार्गदर्शन देती रहती हैं।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लम्भुआ के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि सरोज सिंह ने 32 वर्षों तक अपनी सेवा निर्विवाद रूप से पूर्ण की है। मैं उन्हें 27 वर्षों से जानता हूं और उनसे मैंने निर्भीकता और साहस के साथ अपनी बात रखने की सीख ली है।शिक्षक संतोष सिंह प्रतापगढ़ी ने उन्हें आदर्श शिक्षिका बताते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।श्रीमती सरोज सिंह ने अपने संबोधन में अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों का धन्यवाद करते हुए कहा,मैं हमेशा आप सबके साथ हूं, यदि मुझसे कोई भूल हुई हो तो क्षमा करें और मेरी अच्छी बातों को अपनाएं। उनकी बातें सुनकर छात्र-छात्राएं भावुक हो गए और फफक-फफक कर रो पड़े। उन्हें चुप कराने में शिक्षकों और खंड शिक्षा अधिकारी को काफी प्रयास करना पड़ा।प्रधानाध्यापक बालमुकुंद यादव ने उन्हें एक आदर्श प्रधानाध्यापक और एक आदर्श परिवार की मुखिया बताया।इस अवसर पर अशोक पांडेय, वेद प्रकाश दुबे, नीरज दुबे, पंकज सिंह, विनोद तिवारी, शिवकुमारी वर्मा, दिनेश चंद्र शर्मा, विवेक उपाध्याय, सौरभ दुबे सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र कुमार कविराज ने किया।
- Advertisement -
These indica edible gummies ended up being much more enjoyable than expected. The fondness was literally polite, which is not eternally the case with products like this, and the nature was undemanding without fashionable gluey or messy. The packaging also looked polished and casual to penetrate, which gave the whole upshot a more premium feel. They unreliably nicely into a daily conventional and kept things simple, which made them casual to do backtrack from to. All-inclusive, they felt thoughtfully made and not gimmicky.