तोप सिंह, युवा मीडिया बाँदा(ब्यूरो)।अतर्रा
हिंदू इंटर कालेज में रविवार को एनसीसी की ‘ए’ प्रमाण पत्र परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 86 कैडेट्स ने भाग लिया। परीक्षा का संचालन कर्नल बृजेश पठनिया की देखरेख में हुआ।
बांदा रोड स्थित हिंदू इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर आयोजित इस परीक्षा में एचआईसी के 44 एनसीसी कैडेट्स और आदर्श बजरंग इंटर कालेज बांदा के 42 कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। परीक्षा के दौरान कैडेट्स को लिखित परीक्षा, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, वेपन हैंडलिंग, वेपन संचालन, ड्रिल टेस्ट और अन्य सैन्य संबंधित परीक्षणों से गुजरना पड़ा।
Read also : जनपद की चारों तहसीलों में आयोजित हुआ समाधान दिवस का आयोजन
एनसीसी बटालियन फतेहपुर के कमांड अधिकारी कर्नल बृजेश पठनिया परीक्षा के पीठासीन अधिकारी रहे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के बाद कैडेट्स को एनसीसी निदेशालय द्वारा ‘ए’ प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा, जिससे उन्हें सेना और सेना से संबंधित नौकरियों में लाभ एवं वरीयता मिलेगी। इसके अतिरिक्त, इन कैडेट्स को आगामी ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षा के लिए विशेष छूट भी मिलेगी। परीक्षा के दौरान एचआईसी के एनसीसी अधिकारी चीफ ऑफिसर संतोष द्विवेदी और बजरंग इंटर कालेज के चीफ ऑफिसर मंगल प्रसाद भी उपस्थित रहे।


Sau khi dùng thử 188v game , mình cảm thấy thao tác đăng ký rất nhanh. TONY05-21