तोप सिंह, युवा मीडिया
बाँदा(ब्यूरो)।अतर्रा- तहसील अंतर्गत ग्राम महोतरा के चौरा बाबा मैदान में आयोजित मां कल्याणी क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में महोतरा टीम ने सतौवा पुरवा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। सतौवा पुरवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया, लेकिन पूरी टीम 15 ओवर में मात्र 80 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम के बल्लेबाज सौरभ ने 12 और संजय ने 9 रन बनाए। इसके बाद, महोतरा टीम ने जवाबी बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 5 विकेट खोकर 81 रन बनाते हुए मैच जीत लिया।
Read also:मरीजों की जिंदगी दांव पर, डॉक्टर की जगह दिखी दरिंदगी
महोतरा टीम के बल्लेबाज चुनमुन ने 22 रन बनाते हुए शानदार गेंदबाजी भी की और 4 विकेट चटकाए। वहीं, बल्लेबाज बादल ने 17 और कप्तान नीरज अवस्थी ने 31 रन बनाए। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब चुनमुन को दिया गया। विजेता टीम के खिलाड़ियों को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। महोतरा टीम के कप्तान नीरज अवस्थी और सतौवा पुरवा के कप्तान संजय यादव ने अपनी-अपनी टीम का नेतृत्व किया। इस मैच में अंपायर की भूमिका महेंद्र गौतम ने निभाई, जबकि कमेंट्री का कार्य शिवम त्रिवेदी और नेता पुजारी ने किया। आयोजन में कमेटी सदस्य नीरज अवस्थी, शिशिर गौतम समेत अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।


**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.