Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज करेंगे जल एवं पर्यावरण संगोष्ठी का उद्घाटन, जनसुनवाई भी होगी

तोप सिंह, युवा मीडिया

बाँदा(ब्यूरो)।अतर्रा।तहसील क्षेत्र के ओरन स्थित आकाश गार्डन में बुधवार सुबह 11 बजे प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जल एवं पर्यावरण संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन विश्व जल दिवस के अवसर पर किया जा रहा है, जिसमें मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विभागीय योजनाओं का लोकार्पण करेंगे और अधिकारियों से विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। कार्यक्रम करीब 1 घंटा 45 मिनट तक चलेगा, जिसमें जल शक्ति मंत्री के साथ राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में जनसुनवाई का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर समाधान कराया जाएगा।

Ready also अमिताभ बच्चन ने सरकार में अभिषेक बच्चन के अभिनय पर कहा

मंगलवार दोपहर को सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी के साथ मिलकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया गया। राजेश द्विवेदी ने बताया कि मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ राज्य मंत्री रामकेश निषाद भी कार्यक्रम में उपस्थित होंगे।
कार्यक्रम के बाद जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के रास्ते झांसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. This delta 9 thc carts felt like a huge balanced option. It wasn’t too morose and didn’t needy too further in the other direction either, which made it a handy pick for distinguishable parts of the day. The creme de la creme looked премиум, nicely trimmed, and tranquil full of vim preferably of waterless and crumbly. The flavor came from top to bottom virtuous with a a little perfumed and abandoned note that made it enjoyable all the feeling through. Plainly a by-product that feels steady and well place together.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles