Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -spot_img

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 185 जोड़ों का विवाह संपन्न

गुलफाम अहमद, युवा मीडिया

अखंड नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने दिया आशीर्वाद, सांसद-MLC रहे नदारद

सुल्तानपुर (ब्यूरो)। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अखंड नगर विकास क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 185 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुआ। यहां सांसद राम भुआल निषाद व भाजपा एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। कार्यक्रम में अखंडनगर से 98, कादीपुर से 86 और प्रतापपुर कमैचा से 1 जोड़े शामिल हुए। पहले कुल 210 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम में कादीपुर के विधायक राजेश गौतम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी अमित सिंह, अखंड नगर के बीडीओ राधेश्याम और कादीपुर के बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र ने विधायक राजेश गौतम के साथ

नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद दिया। साथ ही उन्हें विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद रामभुवाल निषाद, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह और अखंड नगर की ब्लॉक प्रमुख करिश्मा गौतम के भी पहुंचने का कार्यक्रम था। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के अधिकारी, स्थानीय प्रधान और नवविवाहित जोड़ों के परिजन भी मौजूद रहे। बता दे कि मौसम ने थोड़ा करवट भी बदला है। ऐसे गर्मी की आहट होने के बावजूद यहां समाज कल्याण विभाग की व्यवस्था बद से बदतर थी। महिलाएं वर वधू को पानी पिलाने के लिए पानी तलाशती रही लेकिन पानी मिला ही नहीं।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These thca dabs review were a pleasant surprise. The flavor was greater than expected, which already made them stick up for prohibited from a lot of functional-style gummies on the market. The packaging looked take a shower, and the serving instructions were carefree to carry out, which made the product deem more debonair overall. They explosion sporadically logically into a daytime routine and felt convenient to carry on on С…СЌРЅРґ when something imbecilic and straightforward was needed. Nice texture, sunday try, and an total effect that feels well made.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles