गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के तहत हजारों समर्थकों के साथ डेढ़ किलोमीटर की पैदल यात्रा किया। पदयात्रा में हजारों समर्थक शामिल हुए। पदयात्रा मार्ग पर बनाए गए 18 स्वागत स्थल पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इसके पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सुबह 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचें। वहां से सर्किट हाउस पहुंचने के बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल, राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी अभिजात मिश्रा, राष्ट्रीय महामंत्री एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर तथा अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल सहित अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
इसके बाद महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में जनसभा के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा का शुभारंभ हुआ। यह पदयात्रा महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गोलघर स्थित काली मंदिर के निकट सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा तक पहुंची। पदयात्रा मार्ग पर कुल 18 स्वागत प्वाइंट बनाए गए थे, जहां विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक संगठनों के पदाधिकारी तथा आमजनों ने स्वागत किया। सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ पदयात्रा का समापन हुआ।
पदयात्रा का जिला परिषद गेट, टाटा मोटर्स, गोलघर कचहरी, गोलघर टिक-टॉक, गोलघर जलकल, केशव मार्केट, गोलघर, ड्रेसलैंड, गोलघर, गांधी आश्रम, बाटा हाउस, वीनस स्टोर, बलदेव प्लाजा, मारवाड़ी होटल, गणेश चौक, शेर-ए-पंजाब, चरण पादुका, मेसिडोज, नेशनल मेडिकल स्टोर, काली मंदिर, सरदार वल्लभभाई पटेल प्रतिमा पर स्वागत हुआ।
पदयात्रा के बाद होगी कोर कमेटी की बैठक
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पदयात्रा के बाद एनेक्सी भवन में प्रबुद्ध वर्ग की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों और पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। गुरुवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रातः गोरखनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद एनेक्सी भवन में पूर्व पदाधिकारियों की बैठक तथा पूर्व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम के अंतिम चरण में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


گینر استروویت یک مکمل غذایی پودری است که با هدف تامین کالری بالا، کربوهیدراتهای
پیچیده و پروتئینهای باکیفیت برای ورزشکاران طراحی شده است