घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, 83 किलो बारूद और 27 बोरियों में पटाखे बरामद

यूपी के मुरादाबाद और जौनपुर में पुलिस ने अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी। मुरादाबाद की फैक्ट्री से 83 किलो बारूद भी बरामद किया गया है। वहीं, जौनपुर की फैक्ट्री चलाने के आरोपी ड्रोन से निगरानी करते पकड़े गए।

मुरादाबाद। यूपी के मुरादाबाद में दिवाली से पहले नागफनी थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक मकान में छापा मारकर पटाखा फैक्ट्री चलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से 83 किलो 250 ग्राम बारूद, 27 बोरियों में भरे अवैध पटाखे और मिट्टी के अनार बरामद किए हैं। इसके अलावा नामी कंपनियों के खाली डिब्बे, पटाखों पर लगाने के लिए तैयार किए गए।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि थाना नागफनी पुलिस को तीन नवंबर को सूचना मिली कि गुड़ियाबाग में साबरी चिश्ती मस्जिद के पास एक मकान में चोरी-छिपे पटाखे बनाए जा रहे हैं। इसके बाद नागफनी पुलिस ने मकान पर छापा मारा। वहां पटाखे तैयार किए जा रहे थे। मकान की तलाशी लेने पर पुलिस को 27 प्लास्टिक की बोरियों में भरे पटाखे और मिट्टी के अनार मिले। इसके अलावा तीन बोरियों में 83 किलो 250 ग्राम बारूद रखा हुआ था। पुलिस को मौके से नामी पटाखा कंपनियों के खाली डिब्बे, नकली रैपर और फर्जी आधार कार्ड भी मिले। मौके से गुड़ियाबाग निवासी वसीम और दौलतबाग निवासी यासीन को गिरफ्तार कर लिया।

एसपी सिटी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि आरोपी अपने घर में तैयार पटाखों को नामी कंपनियों का बताकर बाजार में बेचने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और ट्रेडमार्क अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी सिटी, कुमार रणविजय सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी इन पटाखों को बाजार में बेचने की तैयारी में लग गए थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने बुधवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

जौनपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री पकड़ी, आरोपी ड्रोन कैमरे से करते थे निगरानी

जौनपुर में भंडरिया टोला में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री का पुलिस ने खुलासा किया है। मौके से पिता और पुत्र को गिरफ्तार करते हुए पांच कुंतल पटाखा के साथ ही विस्फोटक बरामद किया है। इस कारोबार को मकान की छत से किया रहा था। इतना ही नहीं पुलिस से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाती थी। मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली की भंडरिया टोला में अवैध रूप से पटाखा बनाने के साथ ही बेचा जा रहा है। इसपर प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र व नायब तहसीलदार शीतला प्रसाद सिंह ने छापेमारी की।

कार्रवाई के दौरान 16 किलो बारूद पाउडर व विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। पटाखा बनाने के उपकरणों के साथ एक ड्रोन कैमरा भी मिला। मौके से इम्तियाज अहमद व उसके पुत्र मो. कैफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पिता-पुत्र के खिलाफ इससे पूर्व भी मुकदमा दर्ज है। सीओ मड़याहूं गोल्डी गुप्ता ने बताया कि पटाखा बनाने व भंडारण करने वाले पिता-पुत्र इस धंधे को छिपाने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी करते थे। पटाखा निर्माण और भंडारण के दौरान ड्रोन से आसपास के इलाके पर नजर रखते थे, ताकि पुलिस की गतिविधियों की जानकारी मिल सके।

ये सामान बरामद किए गए

पुलिस ने मौके से अनार 155 किलोग्राम, सुतली बम 60 किलोग्राम, सिंघाड़ा पटाखा 19.5 किलोग्राम, विस्फोटक व अन्य सामग्री में सोरा सफेद पाउडर 37 किलो, बारूद पाउडर 16 किलो, गंधक 23.4 किलो, एल्यूमीनियम कतरन 6.8 किलो, लकड़ी का बुरादा, नौ किलो, कोयला पाउडर 15.2, किलो बरामद किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles