पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस अस्पताल में भर्ती
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरी जांच के बाद इलाज के अगले चरण पर फैसला लेंगे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरी जांच के बाद इलाज के अगले चरण पर फैसला लेंगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जेएसडब्ल्यू के 1,600 मेगावाट के बिजली संयंत्र के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी रवाना होने से पहले अस्पताल में बोस से मुलाकात की।

हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, “मैंने राज्यपाल से कमान अस्पताल में मुलाकात की, क्योंकि वह बीमार हैं। मैंने अपने मुख्य सचिव को इस संबंध में जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।” राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बोस ने शनिवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद सीने में जकड़न की शिकायत की थी। (इस रिपोर्ट की केवल हेडलाइन और तस्वीर को बिजनेस स्टैंडर्ड स्टाफ द्वारा संशोधित किया गया हो सकता है; बाकी सामग्री सिंडिकेटेड फीड से स्वतः उत्पन्न होती है।)
- Advertisement -
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?