Home Banda वक्फ बिल किसी भी हालत में नहीं मंजूरः वाजिद अली

वक्फ बिल किसी भी हालत में नहीं मंजूरः वाजिद अली

0

तोप सिंह, युवा मीडिया

बांदा(ब्यूरो)। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल के पास होने के बाद से प्रतिक्रियाओं को दौर जारी है। इसी एआईएमआईएम पार्टी के जिलाध्यक्ष जिलाध्यक्ष वाजिद अली ने विरोध जताते हुए कहा कि यह बिल हमें क़तई मंज़ूर नहीं ज़बरदस्ती कोई भी बिल हमारे ऊपर थोपा नहीं जा सकता हम इसका पुरज़ोर विरोध करते हैं।

Read also : फहीम अशरफ की विस्फोटक पीसी टिप्पणी ने प्रशंसकों में मचा दी हलचल

क्योंकि यह बिल मुसलमानों के खिलाफ है, सरकार वक़्फ़ को बचाने नहीं बल्कि वक़्फ़ की जायदादों को लूटने के लिए यह क़ानून लाई है, सरकार हमारी, मस्जिद, कब्रिस्तान, दरगाह पर कब्ज़ा करना चाहती है। यह पूरी तरह से असंवैधानिक , यह मुसलमानों के अधिकारों को छीनने वाला बिल है हम इसको रिजेक्ट करते है। साथ ही हमारे उलेमा, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेतृव में वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोध की लड़ाई संवैधानिक तरीके से सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जारी रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version