लखनऊ। चारबाग रेलवे स्टेशन के पीछे बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक का शव करीब 60 फीट ऊंचे बरगद के पेड़ से लटका मिला। युवक ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की जानकारी होते ही इलाके में भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर नाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 12 बजे नाका पुलिस को सूचना मिली कि चारबाग स्टेशन के पीछे केकेसी कॉलेज के पास एक युवक पेड़ से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि युवक बरगद के पेड़ की ऊंची टहनी से दुपट्टे के सहारे फंदे पर झूल रहा था। पेड़ की ऊंचाई अधिक होने और आसपास जगह कम होने के कारण पुलिस को शव उतारने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

काफी प्रयास के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

रेस्क्यू के दौरान सामान्य सीढ़ी लगाकर शव उतारने का प्रयास किया गया, लेकिन पेड़ की ऊंचाई और घनी टहनियों के कारण यह संभव नहीं हो सका। इसके बाद हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म मशीन मंगाई गई। मशीन को घटनास्थल पर पहुंचाने और खड़ा करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि आसपास जगह बेहद संकरी थी।
फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ ने हाइड्रोलिक मशीन से पांच घंटे में उतारा शव
फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाइड्रोलिक मशीन की मदद से ऊपर पहुंचकर पेड़ की टहनियों को काटते हुए शव को नीचे उतारा।
हाइड्रोलिक मशीन संचालक ओंकारनाथ राव ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब दो बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने के बाद सबसे बड़ी चुनौती मशीन को सही स्थान पर खड़ा करना थी। सामान्य सीढ़ी से काम नहीं बन पाया, जिसके बाद हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म को मैन्युअल तरीके से ऑपरेट किया गया।
रेस्क्यू टीम में विजय पाल सिंह, राजीव कुमार यादव, मनोज कुमार पांडे और ललित कुमार पांडेय शामिल रहे। रेस्क्यू अभियान के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा रहे।

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए लोगों को दूर रखा। शव नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि युवक इतनी ऊंचाई तक कैसे पहुंचा और आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहे।


Hi there, You have performed an incredible job. I will certainly digg it and for my part recommend to my friends. I am confident they’ll be benefited from this web site.
Thanks for another magnificent post. Where else could anybody get that kind of info in such a perfect way of writing? I’ve a presentation next week, and I’m on the look for such info.
**backbiome**
Backbiome is a naturally crafted, research-backed daily supplement formulated to gently relieve back tension and soothe sciatic discomfort.