Saturday, December 6, 2025

छात्र- छात्राओं ने लखनऊ के विभिन्न स्थलों का किया शैक्षिक भ्रमण

गुलफाम अहमद, युवा मीडिया
बल्दीराय- सुल्तानपुर (ब्यूरो)। बल्दीराय के उच्च प्राथमिक विद्यालय पूरे तुलसीराम तिवारी के कुल 25 छात्र/छात्रा का एक दल प्रभारी प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र व सहायक अध्यापक संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में लखनऊ गया। छठ छात्रों का दल की रावनगी स्थानीय ग्राम प्रधान उधौ प्रताप यादव ने हरी झंडी दिखा कर किया।

लखनऊ में साइंस सिटी में विभिन्न प्रदर्शनी फन गैलरी, वर्णांधता जाँच गैलरी, उत्तोलक के व्यावहारिक प्रयोग ध्वनि तरंगों का गमन, ग्लोब,दो समतल दर्पण द्वारा निर्मित अनंत गहराई का कुआंDNA माडल का अवलोकन कर जानकारी एकत्रित की व 3डी शो का आनंद लिया।

इसके पश्चात छात्र छात्रों का दल इमामबाड़ा पहुंचा जहां पर रूमी गेट, भूल-भुलैया शाही बावड़ी आदि का अवलोकन कर जानकारी एकत्रित की। प्रधानाध्यापक शैलेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि इस शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य भौतिक विज्ञान पर आधारित दिलचस्प प्रदर्शनी को दिखाकर बच्चों में वैज्ञानिक दुनिया में हो रहे नवीनतम परिवर्तनों से अवगत कराना तथा ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराना था।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles