8 जुलाई को राजकुमार राव के नए अवतार से उठ सकता है पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के जीवन पर बन रही बहुप्रतीक्षित बायोपिक ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं और अब खबर है कि फिल्म का पहला लुक 8 जुलाई को सौरव गांगुली के जन्मदिन के अवसर पर जारी किया जा सकता है।

जन्मदिन पर मिल सकता है खास तोहफा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्रों का कहना है कि मेकर्स 8 जुलाई को फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज करने की तैयारी में हैं। हालांकि, अभी तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में फैंस की नजरें अब सौरव गांगुली के जन्मदिन पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया जा सकता है।
अप्रैल से जारी है फिल्म की शूटिंग
फिल्म की शूटिंग इस साल अप्रैल में शुरू हुई थी। शूटिंग की जानकारी खुद राजकुमार राव ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। उन्होंने सेट से दो तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिनमें पहली तस्वीर फिल्म के क्लैपबोर्ड की थी, जिस पर ‘दादा: द सौरव गांगुली स्टोरी’ लिखा था। दूसरी तस्वीर में कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्थित सौरव गांगुली स्टैंड की झलक दिखाई गई थी।
फिल्म की घोषणा के बाद से ही क्रिकेट और सिनेमा प्रेमियों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है। अब सभी को इंतजार है कि क्या 8 जुलाई को राजकुमार राव का सौरव गांगुली वाला पहला लुक आधिकारिक तौर पर सामने आएगा।


F8BET thương hiệu giải trí cùng worl cup 2026