Home Lucknow 6 अप्रैल को निकाली जाएगी श्री राम शोभायात्रा ,पूरा कस्बा होगा भगवा...

6 अप्रैल को निकाली जाएगी श्री राम शोभायात्रा ,पूरा कस्बा होगा भगवा मय

0

युवा मीडिया

लखनऊ।लखनऊ जनपद के गोसाईगंज पंचायत को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा भगवा मय करने की मुहिम चल रही है । इसके लिए पूरे जोर शोर तैयारियां चल रही है। पूरी नगर पंचायत को भगवा झंडों से सजाया गया है । यह सब आगामी 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन होने वाली श्री राम शोभायात्रा के लिए हो रहा है।

Read also : भक्त शिरोमणि कर्मा बाई जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई गई

इस संबंध में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला‌ मंत्री लखनऊ राजेश हिंदू ने बताया कि यह शोभायात्रा पिछले 12 वर्षों से लगातर निकाली जा रही है।इस वर्ष भी नए साज बाज के साथ निकलेगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में डिजिटल डीजे , भांगड़े, भगवान की सुंदर-सुंदर झांकियां, श्री राम भगवान की पालकी के अलावा जगह-जगह पर भंडारे और जलपान का आयोजन किया जाता है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version