Home Uttar Pradesh प्राथमिक विद्यालय गौरी कला एक में रचना मिश्रा का सेवा निवृत्त विदाई...

प्राथमिक विद्यालय गौरी कला एक में रचना मिश्रा का सेवा निवृत्त विदाई कार्यक्रम संपन्न

0

युवा मीडिया

जसपुरा। शनिवार को गौरी कला, प्राथमिक विद्यालय गौरी कला एक में कार्यरत आदरणीय रचना मिश्रा (प्र० अ०) का सेवा निवृत्त विदाई कार्यक्रम बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार और समुदाय के कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन इ०प्र०अ० कुश कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने बहन जी की उत्कृष्ट सेवाओं और उनके कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि रचना मिश्रा का विद्यालय के प्रति समर्पण और समयबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

Read also : जसपुरा क्षेत्र पंचायत की बैठक में वर्ष 2025-26 का बजट पास, विकास कार्यों की समीक्षा

विदाई समारोह में राकेश सिंह (जिला उपाध्यक्ष), मंदाकिनी जी (जिला संघर्ष संयोजिका), चन्द्रमोहन साहू (अध्यक्ष), अरविंद निषाद (मंत्री, संघर्ष समिति), शिवम सिंह (प्र० अ०), रामकेश जी (प्र० अ०) समेत समस्त विद्यालय परिवार और बच्चों ने भाग लिया। सभी ने श्रीमती रचना मिश्रा को सम्मानित करते हुए उन्हें स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार ने शत-शत प्रणाम करते हुए रचना मिश्रा की समर्पित सेवाओं का आभार व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version