तोप सिंह, युवा मीडिया
बाँदा(ब्यूरो)।पैलानी तहसील परिसर में स्थित हनुमत मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 5 अप्रैल को संगीतमय रामचरित मानस पाठ का आयोजन किया गया। प्रदेश की सभी तहसीलों में आयोजित इस पाठ का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना था।
हनुमत मंदिर में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में मुख्यालय से आई संगीतमय टीम के गायक कलाकार जयकरन, नालवादक शुभम, आर्गन वादक ज्ञानदीप और पैड वादक दीपक सिंह ने रामचरित मानस का पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम पैलानी शशिभूषण मिश्र ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर यह संगीतमय रामचरित मानस पाठ आयोजित किया गया है और 6 अप्रैल को यज्ञाहुति दी जाएगी।
Read also : संचारी रोग अभियान की शुरुआत, 30 अप्रैल तक चलेगा सफाई अभियान
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में धार्मिक जागरूकता और शांति का संदेश देना है। इस अवसर पर तहसीलदार पैलानी राधेश्याम सिंह, स्टेनो ज्ञानेंद्र दुबे, मुरली बाबू, महेंद्र पांडे, इलियास खां, गोरे सिंह, लेखपाल संघ अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार तिवारी, लेखपाल नीरज कुमार, आदेश कुमार, बल्देव, सुर्जीत, राजेंद्र प्रसाद निगम सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम में रामचरित मानस के भव्य पाठ ने तहसील परिसर को भक्तिमय बना दिया और सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन का भरपूर आनंद लिया।


deegarciaradio.com trở thành địa điểm giải trí trực tuyến hàng đầu của rất nhiều hội viên trong giới cá cược online bởi mang lại thế giới săn thưởng sự mới mẻ, đặc sắc. 188V Anh em khi tham gia sẽ được trải nghiệm từng cung bậc cảm xúc khác nhau. TONY01-16