पोकलैंड मशीन से कटी भूमिगत केबिल, अवर अभियंता ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
युवा मीडिया, लखनऊ : लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के दौरान रविवार को बिना अनुमति के एक कार्यदायी संस्था ने रहीमाबाद के भतोईया में जमीन की पोकलैंड मशीन से खोदाई कर दी। इस खोदाई में 33 हजार वोल्ट की भूमिगत केबिल कट गई। जिसकी वजह से दो दर्जन भी ज्यादा गांव में विद्युत सप्लाई बंद हो गई। 24 घंटे तक मलिहाबाद सर्किल में बिजली गुल रही। सोमवार को अवर अभियंता(जेई) त्रिभुवन सिंह ने मुआयना कर केबिल को जुड़वाया। जिसके बाद गांव में विद्युत सप्लाई जारी हुई। इसके बाद जेई ने एनएचआई के निर्माण कार्य में जुटी कार्यदायी संस्था के खिलाफ तहरीर देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मलिहाबाद विद्युत उपकेंद्र में कार्यरत अवर अभियंता ने त्रिभुवन सिंह ने सोमवार को रहीमाबाद थाने में एक कार्यदायी संस्था के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। लिखित शिकायत में अवर अभियंता ने बताया कि मलिहाबाद सर्किल में लखनऊ-हरदोई राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य काफी तेजी से चल रहा है। उनका आरोप है कि एनएचआई के निर्माण में जुटी एक कार्यदायी संस्था बिना अनुमति के पोकलैंड मशीन से जमीन की खोदाई करती है।
विद्युत सप्लाई 24 घंटे तक बाधित
रविवार को रहीमाबाद के भतोईया क्षेत्र में कार्यदायी संस्था ने पोकलैंड मशीन से जमीन की खोदाई की। जिससे 33 हजार वोल्ट की भूमिगत केबिल कट गई। जिसकी वजह से दो दर्जन से भी ज्यादा गांव की विद्युत सप्लाई 24 घंटे तक बाधित रही। सोमवार शाम ग्रामीण उपकेंद्र पर पहुंचे। इसके बाद लेसाकर्मी भी खोदाई वाले स्थान पर गए। जहां लेसाकर्मियों को 33 हजार वोल्ट की लाइन कटी मिला।
एक डेढ़ घंटे की मशक्कत कर लेसाकर्मियों ने लाइन को जोड़ा। जिससे गांव में बिजली बहाल हुई। इसके बाद जेई ने रहीमाबाद थाने में कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक अनिल वर्मा ने बताया कि मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में मिले तथ्यों व साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


xn88: Đánh giá nền tảng cá cược trực tuyến uy tín và an toàn có mục “Top slot tuần” – cập nhật những game được yêu thích nhất, giúp bạn không bỏ lỡ xu hướng. TONY03-11O
These indica gummy ended up being much more enjoyable than expected. The sip was in actuality palatable, which is not eternally the case with products like this, and the character was undemanding without attractive sticky or messy. The packaging also looked masterful and tranquilly to get it, which gave the whole effect a more премиум feel. They unreliably nicely into a common usage and kept things simple, which made them casual to do back to. Total, they felt thoughtfully made and not gimmicky.