Home Lucknow कुनबा बढ़ाने की गरज से नरोत्तम पासवान को दिया गया जिला अध्यक्ष...

कुनबा बढ़ाने की गरज से नरोत्तम पासवान को दिया गया जिला अध्यक्ष पद

0

युवा मीडिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन कमेरा अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुटी हुई है। भाकियू कमेरा के शीर्ष नेतृत्व सेंट्रल कोर यूनिट ने प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से राजधानी लखनऊ में अपने संगठन का कुनबा बढ़ाने के लिए गोसाईंगज विकास खंड क्षेत्र के महुरा कला निवासी नरोत्तम पासवान को जिलाध्यक्ष की पद की अहम जिम्मेदारी दी है।

पदाधिकारियों ने गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित मुख्यालय में नरोत्तम पासवान को फूल माला पहनाकर बधाई दी। भाकियू कमेरा के शीर्ष नेतृत्व ने ने युवा जिलाध्यक्ष पर विश्वास जताया है कि आपके नेतृत्व में किसान कमेरा के उद्भव व उत्थान के लिए किसान हित में नए आयाम स्थापित होंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से आगामी 15 दिन में जिले की कार्यकारिणी के अतरिक्त महिला तथा युवा इकाई का गठन कर प्रदेश अध्यक्ष को सूची प्रस्तुत करने के लिए भी कहा है।

इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नरोत्तम ने कहा कि किसानों का हित सर्वोपरि है। देश व प्रदेश में किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। किसानों की लड़ाई भारतीय किसान यूनियन कमेरा लड़ाई होगी। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन से डटकर मुकाबला किया जाएगा।

Read also : सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के संभल मस्जिद आदेश को चुनौती

पासवान ने आगे कहा कि बाबा साहब के संविधान में उल्लिखित नियमों को ध्यान में रखकर सरकार से अपनी मांगें पूरी कराई जाएंगी। जो भी सरकार किसान विरोधी नीतियां लागू करेगी उसके खिलाफ हमारा संगठन आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि हम अपने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

Read also : भाकियू बहुजन शक्ति की बैठक में चला सदस्यता अभियान

सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया जाएगा। हमें अपने संगठन को मजबूत करने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन कमेरा के राष्ट्रीय संरक्षक लाल बहादुर सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी यादव, प्रदेश अध्यक्ष सुशील दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष (युवा) प्रमोद नारायण, त्रिवेदीगंज ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीचंद सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version