Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -spot_img

नारी शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी व सम्मान समारोह संपन्न

युवा मीडिया
लखनऊ।सोशल रिसर्च फाउंडेशन कानपुर के सौजन्य से नारी शिक्षा और स्वास्थ्य विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में ” नारी शिक्षा और स्वास्थ्य” विषय पर बोलते हुए अतिथियों ने अपने वक्तव्य दिए। रीना त्रिपाठी ने विश्व मोटापा विषय पर फास्ट फूड कल्चर पर रोक और बच्चों और युवाओं के स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त करते हुए ,बच्चों को इससे दूर रखना को कहा। राजेश्वरी हेल्थ क्लिनिक के संस्थापक डा. निरुपमा मिश्रा ने समाज में बढ़ते मोटापे और इससे होने वाली बीमारियों और उनसे बचने के उपाय भी बताए ।बेटियां स्वस्थ रहेंगी तभी देश का विकास होगा। एडोलिसेंस एजुकेशन पर उन्होंने ज्ञानवर्धक जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश्वरी हेल्थ केयर लखनऊ के सौजन्य से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।

यह भी पढेंगनपत सहाय के छात्रों ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इनर व्हील क्लब से अध्यक्ष श्रीमती नीता अग्निहोत्री रही। विशिष्ट अतिथि के तौर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रीना त्रिपाठी मौजूद रही।इसके अलावा डॉक्टर सुरभि गुप्ता, निरुपमा मिश्रा , राजेश्वरी, श्रीमती नीता अग्निहोत्री ,सोशल रिसर्च फाउंडेशन कानपुर के सचिव राजीव मिश्रा, उनकी सहयोगी भावना निगम, तेजस्वी मिश्रा, प्रथमेश दीक्षित,गीता वर्मा, रेनू त्रिपाठी अंशु श्रीवास्तव समेत सम्पूर्ण अस्पताल का स्टाफ वह उपस्थित लोगों ने प्रतिभाग़ किया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव मिश्रा ने किया।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These are handily some of the best high potency thca flower around. The texture was pleasant, the flavor tasted good, and there wasn’t any eldritch aftertaste progressive behind. They felt like a remarkable daytime alternative, especially recompense moments when a more buoyant vibe made sense. The serving area was also childlike and straightforward, which мейд them quiet to ply into a routine. They also fit absolutely excellently into the energy gummies category because the inclusive feel was luminous, beacon, and enjoyable.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles