Home Lucknow इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ में हुआ माता का नीलाम्बर श्रृंगार

इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ में हुआ माता का नीलाम्बर श्रृंगार

0

युवा मीडिया

लखनऊ। इक्यावन शक्तिपीठ तीर्थ में वासंतीय नवरात्र धूमधाम से मनाया जा रहा है। नवरात्र के प्रथम दिवस गर्भगृह में विराजमान तपस्विनी माता पार्वती सहित समस्त शक्तिपीठ के देवी विग्रहों का नीलाम्बर श्रृंगार किया गया। माँ पिण्डी स्वरूप की पूजा तीर्थ न्यास की अध्यक्ष तृप्ति तिवारी और न्यासी वरद तिवारी ने की।

Read also : सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि समारोह संपन्न।

सीतापुर रोड पर बख्शी का तालाब में नंदनवन स्थित मंदिर में पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। तीर्थ के प्रधान पुरोहित आचार्य धनञ्जय पाण्डेय शास्त्री के नेतृत्त्व में पुरोहित मण्डल द्वारा नवधा भक्तिभावपूर्वक पूजन-अर्चन और यज्ञानुष्ठान सम्पन्न हुआ। न्यासी वरद तिवारी बताया कि तीर्थ की परम्परा के अनुसार आज पूरे मंदिर को नीले रंग से अलंकृत किया गया। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version