लखनऊ। बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पटाखा छुड़ाने के विवाद में एक मीट व्यवसायी पर चाकू से हमला किया गया। इस हमले में व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बंथरा बाजार निवासी मन्नान ने बताया कि सोमवार रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले के अर्जुन ने उस पर पटाखा फेंक दिया। मन्नान के विरोध करने पर अर्जुन ने गाली-गलौज करते हुए झगड़ा शुरू कर दिया। जब मन्नान के परिवार वाले बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपी अर्जुन ने मन्नान के चाचा और मीट व्यवसायी मन्नान पर चाकू से हमला कर दिया। मन्नान के दाहिने हाथ और पेट में चाकू लगने से वह लहूलुहान हो गया। इस दौरान पीड़ित मन्ना के भाई आरिफ को भी चोटें आईं।
घायल को अस्पताल में भर्ती कराया
आरोप है कि अर्जुन ने अपने साथियों सूरज, मनोज, राज और एक अन्य के साथ मिलकर पीड़ित के घर पर पथराव किया और घर में घुसकर परिवार वालों के साथ मारपीट की। घायल मन्नान को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके पेट में छह टांके लगे। हालांकि, इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।


Some genuinely good information, Glad I detected this.
Today, I went to the beach with my children. I found a sea shell and gave it to my 4 year old daughter and said “You can hear the ocean if you put this to your ear.” She put the shell to her ear and screamed. There was a hermit crab inside and it pinched her ear. She never wants to go back! LoL I know this is entirely off topic but I had to tell someone!