तोप सिंह, युवा मीडिया
बांदा(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के मुख्य आतिथ्य में नगर पंचायत ओरन के आकाश गार्डन में आगामी विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में जल एवं पर्यावरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, आयुक्त चित्रकूटधाम मंडल बांदा अजीत कुमार,जिलाधिकारी जे0रीभा और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर की गई। स्वतंत्र देव सिंह ने सिंचाई और जल संसाधन विभाग की 10.38 करोड़ रुपये लागत की पांच परियोजनाओं का लोकार्पण और 24.93 करोड़ रुपये की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा, लघु सिंचाई विभाग की 7.59 करोड़ रुपये लागत की 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और 15.39 करोड़ रुपये की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस प्रकार कुल 58.29 करोड़ रुपये की 35 विभागीय परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ।
मंत्री सिंह ने कहा कि जल के महत्व को समझते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने जल के संरक्षण और संचयन पर जोर दिया और कहा कि हमारे पूर्वजों ने जल को सुरक्षित रखने के लिए तालाबों और पोखरों का निर्माण किया था। अब हमें भी मिलकर जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन की दिशा में कदम बढ़ाना होगा।
Ready also चलती कार में लाइसेंसी रायफल से फायरिंग, होटल संचालक की मौत
उन्होंने यह भी बताया कि बुंदेलखंड क्षेत्र में पानी की कमी को देखते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार ने जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना का कार्य शुरू किया है, जिसके अंतर्गत बांदा जिले के 2 लाख 68 हजार घरों में जलापूर्ति के लिए कनेक्शन दिए गए हैं। साथ ही, केन-बेतवा लिंक परियोजना से 2 लाख 51 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में किसानों को सिंचाई हेतु पानी उपलब्ध होगा।जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि जल संचयन की आवश्यकता को महसूस करते हुए सरकार ने बुंदेलखंड में हर घर नल जल योजना को लागू किया है। इसके अलावा, 45 हजार करोड़ रुपये की लागत से चल रही केन-बेतवा लिंक परियोजना बुंदेलखंड के लिए वरदान साबित होगी। पद्मश्री उमाशंकर पाण्डेय ने जल संकट से बचने के लिए वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। आयुक्त अजीत कुमार ने भी जल संरक्षण में जनसहभागिता और सकारात्मक प्रयासों की बात की।कार्यक्रम के अंत में जल संरक्षण और संचयन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों और अन्य व्यक्तियों को जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह द्वारा सम्मानित किया गया।



These are handily some of the most qualified best focus gummies around. The texture was pleasant, the flavor tasted good, and there wasn’t any bizarre aftertaste progressive behind. They felt like a remarkable daytime alternative, specifically recompense moments when a more buoyant vibe made sense. The serving size was also unadorned and straightforward, which made them tranquil to ply into a routine. They also fit unqualifiedly excellently into the dynamism gummies class because the blanket quality was on the ball, light, and enjoyable.