तोप सिंह, युवा मीडिया
बांदा(ब्यूरो)।महेश्वरी देवी मंदिर प्रांगण में केंद्रीय रामनवमी महोत्सव को लेकर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी 6 अप्रैल को भगवान राम के जन्मोत्सव के अवसर पर निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी ने की।
समिति के अध्यक्ष रमेश त्रिपाठी ने सभी राम भक्तों से अपील की कि वे इस शोभा यात्रा में बड़े जोश और उमंग के साथ भाग लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं। महामंत्री अभिषेक पांडे ने आगामी 30 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्रि और रामनवमी महोत्सव के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 27 तारीख को जिलाधिकारी महोदय को समिति की ओर से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।
कार्यक्रम संयोजक अमित सेठ भोलू ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा को भव्य और दिव्य बनाने के लिए 5 अप्रैल को शाम 4:00 बजे रामलीला मैदान से एक बाइक रैली और जन जागरण यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें शहर के सभी राम भक्तों को सादर आमंत्रित किया गया है।
Read also : मारपीट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त थाना रामनगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार
कोषाध्यक्ष सनी धुरिया ने समिति के सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे शहर को भगवा रंग से सजाने का कार्य करें और हर घर में झंडा लगाने की पहल करें। संरक्षक गोपाल चंद्र अवस्थी ने कहा कि शोभा यात्रा में शामिल होने वाले सभी लोग एक समान ड्रेस में रहें और यात्रा में अनुशासन बनाए रखें, ताकि यह यात्रा भव्य और दिव्य बन सके।
महेंद्र धुरिया और शंभू जी ने राम भक्तों से अपील की कि वे अपने-अपने मोहल्लों से भगवान की शोभा यात्रा लेकर रामलीला मैदान में आएं और इसे ऐतिहासिक बना दें। बैठक में प्रमुख रूप से शशि भूषण द्विवेदी, राजू भैया, महेंद्र धुरिया, शंभू नारायण धुरिया, अभय प्रताप, प्रिंस जी, डॉक्टर रमाशंकर राजपूत, संजीव सिंह, बबलू की नईम नेताजी, राजेश गुप्ता, रंजन जी, रामाश्रय गुप्ता, पप्पू जी, मणि शंकर रूपालिया जी, राहुल सिंह महोखर, राकेश राजपूत, मयंक धुरिया, शिवम चौरसिया, सागर गोयल, महेश प्रजापति, सुरेश तिवारी, सल्लू महाराज, अमर सिंह यादव, रजत रावत, मयंक निगम, शिवम खरे, संतोष सिंह, कारण कार्तिकेय गुप्ता, सुनील त्रिपाठी, श्लोक द्विवेदी, आर्यन साहू, प्रियांशु शिवहरे सहित समिति के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।


These are easily some of the finest sativa gummies delta 9 around. The weave was soft, the flavor tasted good, and there wasn’t any bizarre aftertaste left-wing behind. They felt like a great daytime option, unusually for moments when a more upbeat vibe made sense. The serving mass was also artless and straightforward, which мейд them tranquil to toil into a routine. They also answer absolutely excellently into the energy gummies category because the overall fancy was fulgid, ridicule, and enjoyable.