रमज़ान के आखरी अशरे में इफ्तार पार्टियों के आयोजन हुए तेज़

0
213

 

तोप सिंह, युवा मीडिया

बाँदा(ब्यूरो)। रमज़ान का महीना शुरू होते ही रोज़ा इफ्तार पार्टियों के आयोजन भी शुरू हो गए थे जो लगातार चल रहे हैं
रमज़ान के तीसरे और आखरी अशरे में रोज़ा इफ्तार पार्टियों के आयोजन तेज़ हो गए , इसी कड़ी में बाँदा के आज़ाद नगर स्थित साबरिया मस्जिद में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे सैकड़ो रोजदारों ने शिरकत की ।

ग़ौसे आज़म शहर कमेटी के द्वारा आयोजित इस रोज़ा इफ्तार पार्टी में शहर व आस पास के इलाकों से आये हुए सैकड़ों रोजदारों ने इस इफ्तार पार्टी में शिरकत की । मगरिब की अज़ान के साथ सभी रोज़दारों ने अपना अपना रोज़ा खोला इसके बाद मगरिब की। नमाज़ अदा की नमाज़ के बाद मुल्क में अमनो अमान की दुआ मांगी । इस अवसर पर ग़ौसे आज़म कमेटी के अध्यक्ष आरिफ निज़ामी, उपाध्यक्ष, अरशद निज़ामी, रेहान अहमद, कोसाध्यक्ष रईस खान, निज़ाम खान, महामंत्री, डाक्टर एम, आर, सिद्दीकी, महा सचिव, मुस्तकीम खान, जुबेर खान, सलाहकार, सलीम खान सहित सैकड़ों रोजदार शामिल हुए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here