Home Banda खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने किराने की दुकानों पर मारा छापा

खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने किराने की दुकानों पर मारा छापा

0

तोप सिंह,युवा मीडिया

●दुकानदार शटर गिराकर हुए फरार

बांदा(ब्यूरो)। 20 मार्च को
पैलानी तहसील अंतर्गत खप्टिहा कलांं गांव में आज दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी की टीम ने किराने की दुकानों पर छापेमारी की। छापे की खबर मिलते ही दुकानदार शटर गिराकर फरार हो गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर संदीप, प्रशांत मनैया और डीओ जेपी तिवारी ने इस छापेमारी की जानकारी दी।
खप्टिहा कलांं में छापेमारी
फूड सेफ्टी टीम ने सहूरपुर गांव निवासी राजेंद्र तिवारी द्वारा विनय गुप्ता की दुकान के सामने खड़े टेंपो में खाद्य सामग्री, पेय पदार्थ और सरसों का तेल पाया। टीम ने टेंपो से सैंपल लिया, जिनकी जांच की जा रही है।
दुकानदारों में हड़कंप, जैसे ही खाद्य सुरक्षा टीम कस्बे में पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपने शटर गिराकर मौके से भागने की कोशिश की और टीम को कोई भी दुकानदार मौके पर नहीं मिला। यह छापेमारी मिलावटी सामान की बिक्री के संबंध में की जा रही थी। जांच जारी

Ready also देशी शराब ठेका खोलने के खिलाफ ग्रामीणों का धरना

फूड सेफ्टी अधिकारी ने बताया कि मिलावटी खाद्य सामग्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।अब सभी सैंपल्स की जांच की जाएगी। छापेमारी में पकड़े गए सामान की सख्त जांच की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version