Home Sultanpur पति समेत सुसरालियों पर दहेज हत्या में FIR

पति समेत सुसरालियों पर दहेज हत्या में FIR

0

राहुल कुमार वर्मा, युवा मीडिया

लड़की का पिता बोला-2 लाख नहीं देने पर ससुराल वालों ने फांसी के फंदे पर लटकाया

सुल्तानपुर। दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की कथित तौर पर हत्या के मामले में मृतका के पिता पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। मृतक के पिता रामलौट ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सीमा की शादी एक साल पहले कूरेभार थाना अंतर्गत हरिचरन का पुरवा निवासी महेंद्र यादव से की थी। शादी में अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था। लेकिन ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करते थे।ससुराल पक्ष के लोगों ने दो लाख रुपये की मांग की और कहा कि पैसे नहीं लाने पर बेटी को मार देंगे।

Read also: पति की हत्या के लिए उसने मृत मां बनकर प्रेमी को स्नैपचैट संदेश भेजे

पिता ने रिश्तेदारों के माध्यम से समझाने की कोशिश की, लेकिन ससुराल वाले नहीं माने और बेटी को मारते-पीटते रहे। आरोप है कि बीते 11 मार्च को पिता को सूचना मिली कि उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटका दिया गया है। वह परिवार के साथ लड़की के ससुराल पहुंचे, जहां सास और ससुर तो मिले लेकिन आरोपी पति महेंद्र यादव फरार था। मौके पर मौजूद पुलिस ने पहले पोस्टमार्टम कराने को कहा। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। शोक से टूटे पिता ने अब पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पति महेंद्र यादव, सास, ससुर राजेश यादव के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एसओ शारदेंदु दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्जकर जांच की जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version