युवा मीडिया
लखनऊ।सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के खुर्दही के पास एकत्रित हुए भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के बैनर तले किसानो ने अपनी मांगों को लेकर वृंदावन स्थित आवास विकास के कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
किसान अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को आवास विकास के कार्यालय जाने के लिए खुर्दही बाजार के पास एकत्रित हुए थे जहां किसानों व उनके ट्रैक्टरों को पुलिस द्वारा रोंका दिया गया।इसके बावजूद इधर उधर के रास्तों से काफी संख्या में कार्यकर्ता व किसान आवास विकास कार्यालय पहुंच गए। और अपनी मांगों को लेकर वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।किसानों का प्रदर्शन देख आवास विकास के अधिकारियों ने उन्हें मनाने का प्रयास किया लेकिन

अधिकारियों पर वादा खिलाफी करने का आरोप लगाते हुए किसानों ने उनकी की मानने से इंकार कर दिया।इसके बाद आवास विकास के उच्चाधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता कर उन्हें एक सप्ताह जा लिखित आश्वासन दिया तब जाकर किसानों ने यह कहते हुए धरना समाप्त किया कि यदि एक सप्ताह के अंदर उन्हें संतुष्ट नही किया गया तो बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

इस अवसर पर भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मानसिंह के निर्देश पर अधिवक्ता क्षितिज सिंह जिला अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चंदन प्रदेश प्रवक्ता रामसेवक रावत युवा अध्यक्ष राकेश यादव राम सिंह प्रधान अनोद कुमार अजय प्रधान मंडल अध्यक्ष संदीप यादव राम लखन हौसला यादव मोहित यादव डेविड मुलायम सिंह यादव सुरेश कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।


**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.