Home Uttar Pradesh डीएम ने किया इण्टर कालेल तिन्दवारी का निरीक्षण

डीएम ने किया इण्टर कालेल तिन्दवारी का निरीक्षण

0

तोप सिंह, युवा मीडिया बांदा(ब्यूरो)

जिलाधिकारी बांदा जे0रीभा ने पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इण्टर कालेज पचनेही, राजकीय बालिका इ.का. तिन्दवारी एवं राजकीय हाईस्कूल अमलीकौर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट अलंकार योजनान्तर्गत बन रहे मल्टीपरपज हाल, शौचालय तथा समग्र शिक्षा योजनान्तर्गत बन रहे कम्प्यूटर लैब एवं इण्टरकालेज अमलीकौर के भवन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माण में प्रयुक्त की जा रही सामग्री का परीक्षण करते हुये निर्माण की गुणवत्ता मानक के अनुसार रखने तथा निर्धारित समयान्तर्गत कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये।

Read also : म्यांमार भूकंप: बैंकॉक में इमारत ढहने वाली जगह से दस्तावेज चुराते पकड़े गए चीनी लोग

विद्यालयों में साफ-सफाई रखने, अधिक से अधिक नामांकन करने, निर्धारित समय से पठन-पाठन करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता बनाये रखने के निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार, सम्बन्धित कार्यदायी संस्था के अवर अभियन्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version