तोप सिंह, युवा मीडिया बांदा(ब्यूरो)
चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आयुक्त कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री उद्यम विकास अभियान योजना को लेकर मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डल के सभी मुख्य विकास अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर, जोनल मैनेजर (इंडियन बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आर्यावर्त बैंक) सहित अन्य संबंधित बैंक अधिकारी मौजूद रहे।
बैंकों को दिए स्पष्ट निर्देश, लोन दिलाने में न हो देरी
आयुक्त अजीत कुमार ने बैठक में बैंक अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि योजना के तहत लंबित आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं को 10 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान पर अधिकतम पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण चार वर्षों के लिए दिया जाना है। इससे युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और मण्डल में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
आवेदनों को अस्वीकार करने से पहले दें सुधार का अवसर
उन्होंने यह भी कहा कि बैंक किसी भी आवेदक के आवेदन को बिना कारण निरस्त न करें। अगर किसी आवेदन में कोई त्रुटि हो, तो उसका फॉर्मेट बनाकर संबंधित व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी जाए ताकि समय रहते आवेदन को पूर्ण कर ऋण स्वीकृत किया जा सके। इसके लिए हर बैंक एक कर्मचारी को नामित करे और उसका संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किया जाए। सप्ताहिक समीक्षा और लक्ष्य के अनुरूप प्रगति के निर्देश
मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे योजना की साप्ताहिक समीक्षा करें और सभी जनपदों में तय लक्ष्य के अनुसार योजना की प्रगति सुनिश्चित करें। साथ ही, ग्राम पंचायत सचिव, कानूनगो, लेखपाल, बैंक मित्र और शहरी क्षेत्रों में अधिशासी अधिकारियों को भी योजना के प्रचार-प्रसार और ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। जिला उद्योग केंद्र में बनेगा हेल्पडेस्क
अधिकारी ने महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र को भी निर्देशित किया कि वे बैंकों के साथ समन्वय बनाकर युवाओं को योजना का लाभ दिलाएं। साथ ही, कार्यालय में मुख्यमंत्री उद्यम विकास अभियान योजना के लिए विशेष हेल्पडेस्क की स्थापना की जाए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त अरविंद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, चित्रकूट की सीडीओ अमृतपाल कौर सहित संबंधित बैंकर्स एवं अधिकारीगण मौजूद रहे।


km88 có hệ thống cảnh báo biến động tài khoản – bạn sẽ nhận thông báo ngay khi số dư thay đổi. TONY01-16
The browser edition makes Azeroth adventures available on demand. e35eb3c8.
Players can review the setup steps before starting their first session. 46f5f50b.