Home Banda दिव्यांग दंपति ने पुलिस अधीक्षक से की न्याय की मांग, दबंगों के...

दिव्यांग दंपति ने पुलिस अधीक्षक से की न्याय की मांग, दबंगों के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

0

तोप सिंह, युवा मीडिया

बांदा(ब्यूरो)। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शुक्रवार को एक दिव्यांग दंपति ने अपनी बेटी के साथ पहुंचकर लिखित शिकायत दी और दबंगों से बचाने की अपील की। पीड़िता, जो ग्राम हरदोनी थाना मटौंध, जिला बांदा की निवासी है, ने आरोप लगाया कि 3 अप्रैल 2025 की रात करीब 9 बजे, गांव के दबंग गजोधर और बोधी पुत्रगण रामआसरे उनके घर के निकास रास्ते को लेकर गाली-गलौज करने लगे।

पीड़िता ने बताया कि मना करने पर दबंगों ने उनके घर में घुसकर अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अगर शिकायत की तो पीड़िता और उनके परिवार को जान से मार डालेंगे और मटौंध थाने की पुलिस को पैसों के बल पर खरीद लिया है, इसलिये किसी भी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होगी।

Read also : संचारी रोग अभियान की शुरुआत, 30 अप्रैल तक चलेगा सफाई अभियान

पीड़िता का आरोप है कि दबंगों ने पहले भी उनके परिवार के साथ अत्याचार किया है और इस बार की धमकी से वह डर और सहम गई हैं। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है और पुलिस जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version