Cyclone Senyar इंडोनेशियाई तट से टकराया; तमिलनाडु–केरल–आंध्र में भारी बारिश की चेतावनी

0
195

स्ट्रेट ऑफ मलक्का और उत्तर-पूर्वी इंडोनेशिया में विकसित हुआ साइक्लोन ‘सेन्यार’ (Cyclone Senyar) बुधवार सुबह इंडोनेशिया के तट से टकरा गया।भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान के दौरान हवा की रफ्तार 70-80 किमी प्रति घंटा, जबकि झोंकों की गति 90 किमी प्रति घंटा तक पहुंची।

तूफान की मौजूदा स्थिति : IMD ने बताया कि तूफान का केंद्र निम्न स्थानों के पास था—
कुता मक्मूर (इंडोनेशिया) से 80 किमी पूर्व, जॉर्ज टाउन (मलेशिया) से 280 किमी पश्चिम, नैन्कौरी (निकोबार) से 580 किमी दक्षिण-पूर्व, कार निकोबार से 730 किमी दक्षिण-पूर्व,
तूफान के पश्चिम–दक्षिण पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने और गुरुवार तक अपनी शक्ति बनाए रखने की संभावना है। इसके बाद इसके पूर्व की ओर मुड़ने और 24 घंटे में धीरे-धीरे कमजोर होने का अनुमान है।

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम भी सक्रिय : IMD ने यह भी बताया कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व श्रीलंका और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर इलाके में एक स्पष्ट निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों में यह डिप्रेशन में बदल सकता है, फिर अगले 48 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु–पुडुचेरी तट की ओर बढ़ेगा, इस दौरान इसके और मजबूत होने की भी संभावना है।

IMD ने इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया :

साइक्लोन सेन्यार और बंगाल की खाड़ी के लो-प्रेशर सिस्टम के चलते इन क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है:
अंडमान–निकोबार द्वीप समूह, पुडुचेरी, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, IMD ने कहा कि तटीय क्षेत्रों में बरसात, तेज़ हवाओं और समुद्र में ऊँची लहरों का खतरा बना रहेगा।

कई क्षेत्रों में तेज़ हवाएँ जारी रहेंगी :
IMD के अनुसार—
स्ट्रेट ऑफ मलक्का, मलेशिया, दक्षिण अंडमान सागर और निकोबार क्षेत्रों में 70-80 किमी/घंटा की हवा चलती रहेगी, झोंके 90 किमी/घंटा तक जा सकते हैं, गुरुवार सुबह तक हवाओं की गति घटकर 50-60 किमी/घंटा (गस्ट 70) रह सकती है, शुक्रवार से धीरे-धीरे हवाओं की गति 40-50 किमी/घंटा तक कम हो जाएगी।

IMD की अहम सलाह : मछुआरे समुद्र में न जाएँ, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क रहे, पर्यटकों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह, बिजली गिरने और पेड़ गिरने के खतरों से सावधान रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here