तोप सिंह, युवा मीडिया
बांदा ( ब्यूरो)
जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के बांदा जिला कार्यालय में आज चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस कार्यक्रम का आयोजन जेडीयू के दिव्यांग प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राम प्रजापति द्वारा किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेडीयू जिला अध्यक्ष समाज सुधार वाहिनी प्रकोष्ठ, गरिमा सिंह पटेल ने की, जबकि प्रदेश महासचिव बृजनेश सिंह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। बृजनेश सिंह ने सम्राट अशोक के जीवन और उनके द्वारा स्थापित धर्मनिरपेक्ष प्रशासन पर प्रकाश डाला और उनके शासकीय सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता बताई।
विशिष्ट अतिथि के रूप में जेडीयू महिला प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल उपस्थित रही, जिन्होंने सम्राट अशोक के महान कार्यों को याद करते हुए कहा कि अशोक का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युद्ध की विभीषिका के बाद अहिंसा और समाज कल्याण के रास्ते को अपनाया, जो आज भी समाज में प्रासंगिक हैं।कार्यक्रम में बाबूलाल चौधरी, जेडीयू जिला महासचिव बांदा ने भी सम्राट अशोक को भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए उनके सिद्धांतों को युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।
Read also : नए मतदाताओं को जोड़ने, सत्यापन करने का कार्य लंबित नहीं रखना होगाः एसडीएम
इस मौके पर जेडीयू के समर्पित कार्यकर्ता बिहारी लाल, उदय पाल, राकेश कुमार, शिमला शंकर मिश्रा, कमतू प्रसाद, देवेश कुमार ओमर, रूपेश पुरवार, अवधेश वर्मा, दीपक पटेल सहित कई प्रमुख पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सम्राट अशोक की शिक्षाओं को आज के सामाजिक और राजनीतिक संदर्भ में प्रासंगिक बताया गया। अंत में सभी उपस्थित जनों ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Trải nghiệm thương hiệu xổ số độc quyền đến từ slot365 vip khi truy cập sảnh lô đề. Bên cạnh xổ số kiến thiết, người chơi còn có cơ hội thử sức với các sản phẩm mới lạ như: Xổ số siêu tốc, xổ số VIP, Mega 6/45 và xổ số Thái Lan. Tỷ lệ ăn thưởng gấp 99.6 lần tiền cược ban đầu. TONY03-27O