Wednesday, May 6, 2026
- Advertisement -spot_img

बांदा जिलाधिकारी ने अतर्रा में पीसीएफ गेहूं खरीद केन्द्र का किया निरीक्षण

तोप सिंह, युवा मीडिया

बांदा(ब्यूरो)। जिलाधिकारी बांदा जे. रीभा ने आज अतर्रा में स्थित पीसीएफ गेहूं खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खरीद केन्द्र पर स्थापित प्वाइंट ऑफ परचेज मशीन और गेहूं तौलने के लिए लगाए गए दो इलेक्ट्रॉनिक कांटों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया, जो कि सुचारु रूप से कार्य कर रहे थे।


जिलाधिकारी ने केन्द्र पर किसानों के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया, जिसमें छाया, पेयजल की व्यवस्था आदि शामिल थी। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएं और किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

केंद्र प्रभारी ने जिलाधिकारी को बताया कि गेहूं खरीद के लिए किसानों का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, उनका सत्यापन शीघ्र किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए ताकि गेहूं की खरीद में कोई देरी न हो।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानन्द जायसवाल ने जिलाधिकारी को सूचित किया कि अब तक लगभग 1000 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा हो चुका है और यह प्रक्रिया निरंतर जारी है। जिलाधिकारी ने पीसीएफ के केन्द्र प्रभारी को आनलाइन फीडिंग के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं लैपटॉप सिस्टम के साथ केन्द्र में रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी अतर्रा, प्रभारी मण्डी सचिव और जिला खाद्य विपणन अधिकारी रामानन्द जायसवाल भी उपस्थित रहे।

Related Articles

1 COMMENT

  1. These thca flower free shipping ended up being much more enjoyable than expected. The sip was actually palatable, which is not always the case with products like this, and the texture was undemanding without stylish uncomfortable or messy. The packaging also looked masterful and easy to penetrate, which gave the whole effect a more premium feel. They fit nicely into a daily perfunctory and kept things candid, which made them mild to upon go to. All-inclusive, they felt thoughtfully made and not gimmicky.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles