Home Uttar Pradesh खराब मौसम का विमानों की उड़ान पर पड़ा असर

खराब मौसम का विमानों की उड़ान पर पड़ा असर

0

लखनऊ। पिछले 2 दिन से खराब चल रहे मौसम का असर विमान सेवाओं पर भी पडऩे लगा है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कई विमान कैंसिल तो कई विमान घंटों लेट रही। वहीं मौसम खराब होने के कारण मंगलवार को राजधानी लखनऊ आने वाला एक विमान रद्द कर दिया गया, तो कई अन्य विमान काफी लेट लतीफ रहे।

एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि मौसम खराबी के कारण मंगलवार को दिल्ली से शाम 5:50 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान (6ई 5090) रद्द कर दिया गया। इसके अलावा किशनगढ़ से दोपहर 1:20 बजे लखनऊ आने वाला स्टार एयर का विमान (एस5222) करीब पौने 4 घंटा देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सका। इसी तरह दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान लगभग 3 घंटा देरी से 5:35 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरा। दिल्ली से शाम 6:50 बजे लखनऊ पहुंचने वाला इंडिगो का विमान करीब 1 घंटा देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सका।

सूत्रों ने बताया कि मलेशिया के कुआलालम्पुर से लखनऊ आने वाली इंटरनेशनल उड़ान एयर एशिया का विमान देर शाम 8:50 के बजाय करीब एक घंटा देरी से 9:50 बजे पहुंचा। लखनऊ से किशनगढ़ (अजमेर) जाने वाला एयर एशिया का विमान दोपहर 2:20 के बजाय शाम 5:45 बजे लखनऊ से उड़ान भर सका। वही इंडिगो का वाराणसी जाने वाला विमान दोपहर 2:25 बजे के बजाय 3:40 बजे उड़ान भर सका। लखनऊ से शाम 7:20 बजे दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान 8:10 बजे रवाना हुआ। इसके अलावा लखनऊ एयरपोर्ट पर आने जाने वाले अन्य विमान भी काफी लेट लतीफ रहे। इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version