Thursday, October 30, 2025

पति को फंसाने के लिए मासूम बेटी को मार डाला

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कैसरबाग इलाके के खंदारी बाजार इलाके में बार में काम करने वाली मां रोशनी खान उर्फ नाज ने पति को फंसाने के लिए रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया। सोमवार देर रात रोशनी खान ने लिवइन पार्टनर संग मिलकर सो रही इकलौती बेटी सायनारा उर्फ सोना (6 वर्ष) के पेट पर चढ़कर गला दबाकर मार डाला। मंगलवार तड़के रोशनी ने डॉयल-112 को सूचना दी। बोली जल्दी आइए पति ने बेटी को मार डाला है। पुलिस ने तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज की। रोशनी के विरोधाभासी बयान पर पुलिस को शक हुआ। हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस ने प्रेमी और पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

खंदारी बाजार स्थित अपार्टमेंट के चौथे तल पर रोशनी बेटी सायनारा के साथ रहती थी। उक्त अपार्टमेंट उसकी सास परवीन ने बिल्डर एग्रीमेंट पर अपना प्लॉट देकर बनवाया था। रोशनी बार में नौकरी करती थी। कई साल तक दिल्ली में रहने के बाद अब यहां रहती थी। उसकी शादी करीब 10 साल पहले शाहरुख खान से हुई थी। काफी समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। जिसके चलते शाहरुख कई माह से अमीनाबाद में रिश्तेदार के घर पर रह रहा है।
इसी दौरान रोशनी का संपर्क उदयगंज निवासी उदित जायसवाल से हुआ। वह उदित के साथ लिवइन में रह रही थी। उदित अक्सर उससे मिलने फ्लैट पर आता और रुकता था। सोमवार रात भी उदित उससे मिलने फ्लैट पर आया था। मंगलवार तड़के 3:45 बजे रोशनी ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर बेटी की हत्या की सूचना दी। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाकर छानबीन कर साक्ष्य जुटाए। रोशनी ने पति पर हत्या का आरोप लगाया, लेकिन उसके फ्लैट पर आने के कोई साक्ष्य नहीं मिले।

पुलिस ने रोशनी और उसके प्रेमी उदित को हिरासत में ले लिया। दोपहर में पुलिस शाहरुख को लेकर कोतवाली पहुंची और पूछताछ शुरु की। इंस्पेक्टर कैसरबाग अंजनी कुमार मिश्र ने बताया कि रोशनी के आरोप पर उसके पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। अभी तक की जांच में रोशनी और उसके प्रेमी की भूमिका हत्या में मिली है।

बार-बार बदला बयान

इंस्पेक्टर ने जांच शुरु करते ही मां रोशनी के बयान दर्ज किए। हर बार अलग-अलग बयान दिए। इस पर उसी पर शक गहराने लगा। टीम ने उसे हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने हत्या की बात स्वीकार ली। उसने बताया कि पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। विवाद चल रहा था। बेटी से मिलने आया तो बहस हुई, उसको फंसाने के लिए यह कदम उठाया है। —पति को जेल भिजवा कर संपत्ति पर कब्जे की साजिश रोशनी ने ससुराल के फ्लैट पर भी कब्जा कर लिया था। वह पति को जेल भिजवाकर ससुराल की सारी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती थी। इसीलिए उसने प्रेमी संग मिलकर बेटी की हत्या का योजना बनायी और वारदात को अंजाम दिया। जेल में बंद रोशनी के जेठ सलमान, सास परवीन और ननद की जमानत पर कोर्ट ने सोमवार को आदेश दिया था। तीनों जमानत पर बाहर आ जाएंगें।

मोहल्ले के लोगों को सुबह हुई जानकारी

मासूम की हत्या की बात सुनकर अपार्टमेंट में रहने वाले लोग और आसपास के दुकानदार चौंक गए। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बताया कि सुबह जब पुलिस पहुंची तब जानकारी हुई। निजी कंपनी कर्मी ने बताया कि सुबह बेटी को छोडऩे स्कूल जा रहे थे, तब पुलिस को देखकर पूछा तो पता चला कि सायनारा की हत्या हुई है। लोगों ने बताया कि बच्ची बहुत प्यारी थी। उन्हें इस बात पर विश्वास ही नहीं हो रहा था कि कोई मां अपनी बच्ची का कत्ल कर सकती है। लोगों ने पुलिस को बताया कि रोशनी किसी से बात नहीं करती थी। उसके फ्लैट पर अंजान लड़के आते थे।

शव में पड़ गए थे कीड़े

मासूम सायनारा की हत्या के मामले में पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले तथ्य आए हैं। पुलिस ने शव को देखा तो उसमें कीड़े पड़ चुके थे। शव देखने से लग रहा था कि बच्ची की हत्या करीब 36 घंटे पहले ही कर दी गई थी। मां रोशनी उर्फ नाज दावा कर रही थी कि 14 जुलाई की देर रात को पति शाहरुख खान बच्ची से मिलने के लिए आया था। इस दौरान पति-पत्नी में बहस और हाथापाई हुई थी। गुस्से में पति ने बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी।

मां रोशनी के बयानों में विरोधाभास था। बच्ची के शव की स्थिति मां की कहानी से अलग ही थी। पुलिस के मुताबिक बच्ची के शव में पड़े कीड़ी इस ओर इशारा कर रहे हैं कि हत्या पहले ही की जा चुकी थी। शव को घर में ही रखा गया था। शव में कीड़े पडऩे के बाद रोशनी ने फिल्मी कहानी बनाई और पति पर हत्या का आरोप लगा दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना आया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट की माने तो बच्ची की हत्या मुंह दबाकर की गई थी। वहीं, बच्ची के गले पर भी कसाव का निशान था। डॉक्टरों ने विसरा भी जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।

प्रेमी ने पहले कबूला सच

पुलिस ने शक के आधार पर पूछताछ शुरू की तो रोशनी लगातार गुमराह करती रही। पुलिस ने जब प्रेमी उदित जायसवाल से सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने सच बयां कर दिया। उसने बताया कि बच्ची की हत्या डेढ़ दिन पहले ही कर दी थी। इसके बाद वह दोनों मिलकर पूरी कहानी तैयार कर रहे थे कि किसी तरह से यह साबित किया जाए कि हत्या पति शाहरुख ने ही की है।

ससुरालवालों पर लगाया था रेप का आरोप

इंस्पेक्टर ने बताया कि रोशनी प्रेमी के साथ मिलकर कई महीने से पति शाहरुख और ससुरालवालों के खिलाफ साजिश रच रही थी। अप्रैल में उसने सलमान उर्फ शम्भू, सास परवीन और ननद पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और दहेज उत्पीडऩ का आरोप लगाया था। कैसरबाग पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेठ, सास और ननद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यही नहीं उसने पति शाहरुख को पीटकर फ्लैट से भगा दिया था।

शाहरुख ने अमीनाबाद कोतवाली में पत्नी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज करायी थी। रोशनी इस मामले में अपना बयान दर्ज कराने अमीनाबाद कोतवाली नहीं जा रही थी। इसपर पुलिस ने कुछ दिन पहले उसके फ्लैट के बाहर एक नोटिस भी चिपकाया था। इसके बाद भी वह बयान दर्ज कराने नहीं पहुंची थी।

Related Articles

18 COMMENTS

  1. Nơi quy tụ những pha “gáy sớm” huyền thoại và những chất kích thích chất lượng cao. Vào là dính, xem là mê, chơi là cực cháy. Hóng bóng cười mà không ghé nơi mua bán ma túy giao hàng nhanh là thiếu muối đấy!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles