UP Weather 5 November: पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम तक धुंध और ठंड, पारा गिरा

UP Weather 5 November: पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम तक धुंध और ठंड बढ़ रही है। रात का पारा गिर रहा है। वहीं, दिन में भी हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले हफ्ते तक ठंड बढ़ेगी।

यूपी में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम तेजी से करवट बदलने लगा है। तापमान में आ रही लगातार गिरावट के चलते सुबह और शाम के समय ठंड का असर साफ तौर पर महसूस होने लगा है। हालांकि दिन के समय निकल रही गुनगुनी धूप लोगों को ठंड से राहत पहुंचा रही है। मौसम में आए इस बदलाव से रात के समय घरों में एसी और कूलर बंद हो गए हैं और लोगों ने फुल बाजू के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

गुरुवार को भी पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम यूपी तक सुबह की शुरुआत हल्की ठिठुरन के साथ हुई। दिन चढ़ने के बाद धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन देर शाम ढलते ही एक बार फिर वातावरण में ठंडक का अहसास तेज हो गया। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम लुढ़ककर 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नवंबर महीने में अब मौसम लगातार ठंडा होता जाएगा और आगामी दिनों में सर्दी का अहसास और तेजी से बढ़ेगा।

वहीं, तापमान में 10 से 12 डिग्री के भारी उतार-चढ़ाव को देखते हुए चिकित्सकों ने आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी है। चिकित्सकों के मुताबिक इस मौसम में जरा सी लापरवाही वायरल बुखार, खांसी और जुकाम का कारण बन सकती है, इसलिए खासकर सुबह और देर शाम बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतें।

पूरे उत्तर प्रदेश में ठंड आ गई है। पिछले 24 घंटों में तापमान में लगभग 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सुबह और शाम के समय ठंड और बढ़ गई है। बुधवार सुबह लखनऊ, वाराणसी, मुरादाबाद, बिजनौर और हापुड़ समेत 10 से ज़्यादा ज़िलों में कोहरा छा गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में पूर्वांचल के ज़िलों में बारिश का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने नए तूफान ‘मुरासु’ का उत्तर प्रदेश पर सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है।

हालांकि, 5 नवंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। धूप कमज़ोर रहने के कारण दिन के समय भी ठंड बनी रह सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले एक हफ्ते में यूपी के कई इलाकों में ठंड बढ़ेगी। धुंध के साथ सुबह के समय कोहरा भी छाएगा। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।

मौसम में बदलाव के साथ गले में जकड़न के भी मरीज बढ़ रहे हैं। डॉक्टर के अनुसार, गले में परेशानी होने पर लक्षणों को नजर अंदाज करने के बजाय समय पर जांच और उपचार कराना जरूरी है। मौसम में उतार-चढ़ाव के दौरान कुछ लोगों को गले में खराश, दर्द, सूखापन या निगलने में परेशानी जैसी शिकायतें हो रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles