रिपोर्ट , धीरज द्विवेदी
सरेराह झपट्टा मारकर कान का बाला छीना
लखनऊ। राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस स्टेशन के पास ही लूट की वारदात को अंजाम दिया है। तालकटोरा थाना क्षेत्र में रविवार शाम ई-रिक्शा से जा रही महिला से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सरेराह कान का बाला लूट लिया और फरार हो गए।
बाजार से घर लौट रही थी पीड़िता
अशरफनगर निवासी सुषमा देवी (पत्नी उदय भान) अपनी बेटियों के साथ ई-ब्लॉक मार्केट से सामान खरीदकर ई-रिक्शा से घर लौट रही थीं। तालकटोरा थाने के पास पहुंचते ही पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक पर सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके कान का बाला खींच लिया।
पाल तिराहा की ओर भागे बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश पाल तिराहा की ओर भाग निकले। पीड़िता की तहरीर पर तालकटोरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
रिपोर्ट: धीरज द्विवेदी

