ज्येष्ठ की गर्मी में विहिप ने बांटा शरबत, हजारों राहगीरों को मिली राहत

अमेठी। ज्येष्ठ माह की तेज धूप और गर्मी के बीच विश्व हिन्दू परिषद, अमेठी की भादर प्रखंड इकाई ने अयोध्यनगर बाजार में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित कर हजारों राहगीरों और बाजारवासियों को राहत पहुंचाई।

कार्यक्रम का आयोजन जिलामंत्री अभिमन्यु उपाध्याय और भादर प्रखंड अध्यक्ष नीरज सिंह के संयोजन में किया गया। शरबत वितरण का शुभारंभ विहिप के जिला संरक्षक भगवान बख्श सिंह और सुल्तानपुर जिले के विहिप संरक्षक एवं पूर्व सीएमओ डॉ. बी.बी. सिंह ने किया।

इस दौरान विहिप भादर इकाई के पदाधिकारियों ने अतिथियों व गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विहिप जिला कोषाध्यक्ष रामजी अग्रहरि, भादर प्रखंड उपाध्यक्ष श्री भगवान तिवारी, मोंटी सिंह, भेवईं आरएस खंड कार्यवाह संतोष सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बरनवाल, शुभम बरनवाल, रामहित यादव, डॉ. राधेश्याम यादव, भादर गौरक्षा प्रमुख सौरभ सिंह, विक्रम उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और शरबत वितरण में सहयोग किया।

आयोजकों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों को ठंडक पहुंचाने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।

Related Articles

6 COMMENTS

  1. Your brilliant insights into the psychology of consumer behavior have given me a much deeper understanding of my target market, and it has motivated me to conduct more user research, empathize with their pain points, and create products that truly solve their underlying problems.

  2. The way you highlighted the importance of adaptability and agility in business really struck a chord with me, and it has motivated me to build more flexible systems, embrace change as an opportunity, and foster a culture of continuous learning and innovation within my organization.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles