Sunday, February 1, 2026
- Advertisement -spot_img

अजित पर प्लेन क्रैश पर सियासत गरम, DGCA से जांच की मांग

दिग्विजय सिंह ने उठाए मेंटिनेंस पर सवाल

भोपाल | महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए दुखद निधन से देशभर में शोक की लहर है। इस घटना के बाद विमान सुरक्षा और रखरखाव को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह है कि विमान का मेंटिनेंस कौन कर रहा था और सुरक्षा मानकों का कितना पालन हो रहा था।

“हादसा क्यों हुआ, यह जानना जरूरी” – दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अजित पवार के निधन की खबर बेहद दुखद और चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि अजित पवार का राजनीतिक जीवन लंबा और प्रभावशाली रहा, उनका इस तरह जाना पूरे देश के लिए बड़ा झटका है। लेकिन इस दुख के बीच यह समझना बेहद जरूरी है कि हादसा आखिर क्यों हुआ।

केवल खराब मौसम या कम विजिबिलिटी को वजह बताकर जिम्मेदारी से नहीं बचा जा सकता।उन्होंने दावा किया कि शुरुआती जानकारियों के अनुसार जिस कंपनी का यह विमान था, उसी कंपनी का एक विमान पहले भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। ऐसे में मेंटिनेंस सिस्टम और तकनीकी जांच की भूमिका पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

DGCA से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि DGCA को इस हादसे की हर पहलू से जांच करनी चाहिए। जांच में यह स्पष्ट होना चाहिए कि विमान उड़ान के लिए पूरी तरह सुरक्षित था या नहीं, तकनीकी खामियां थीं या मानवीय चूक हुई। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए दोषियों की पहचान और जवाबदेही तय करना बेहद जरूरी है।

अन्य नेताओं ने भी उठाए सवाल

इस हादसे पर देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी जांच की मांग की है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे नेताओं की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा भी खतरे में नजर आ रही है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं की विस्तृत जांच पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अजित पवार जैसे वरिष्ठ नेता के साथ इस तरह की घटना बेहद चिंताजनक है और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

देश को जांच रिपोर्ट का इंतजार

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत कई अन्य नेताओं ने भी हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल देश की नजर DGCA की जांच और आधिकारिक रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह दुर्घटना कैसे हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

चश्मदीद ने बताया हादसे का मंजर

मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया, “मैंने यह अपनी आंखों से देखा। यह बहुत दुखद है। जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा, और यह क्रैश हो गया। फिर इसमें धमाका हुआ। बहुत बड़ा धमाका हुआ। उसके बाद, हम यहां भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी। विमान में फिर से 4-5 धमाके हुए। और लोग भी यहाँ आए, और उन्होंने लोगों को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की। लेकिन क्योंकि आग बहुत ज़्यादा लगी थी, इसलिए लोग मदद नहीं कर पाए। अजीत पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है। मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता”

Related Articles

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles