Friday, May 1, 2026
- Advertisement -spot_img

घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म, जान से मारने की दी धमकी

घर में घुसकर महिला से किया दुष्कर्म भोपाल, 7 जनवरी. पिपलानी इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया है. पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 24 वर्षीय महिला घरेलू काम करती है, जबकि उसका पति ठेला लगाता है. आरोपी पवन गोस्वामी महिलाओं को समूल लोन दिलवाने का काम करता है. कुछ साल पहले महिला की पवन से लोन दिलाने की बात को लेकर पहचान हुई थी.

उस दौरान पवन ने महिला से उसके दस्तावेज लिए थे. दस्तावेजों के साथ महिला का मोबाइल नंबर पवन को मिल गया था, इसलिए वह उसे मैसेज किया करता था. पिछले साल 28 नवंबर को महिला घर पर अकेली थी, जबकि उसका पति काम पर गया हुआ था. इसी दौरान पवन महिला के घर पहुंचा और जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया. उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसके कारण महिला चुप रही. पिछले दिनों पवन ने जब दोबारा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला तो पीडि़ता ने घटना की जानकारी पति को दी. सोमवार को पति उसे लेकर थाने पहुंचा, जहां पीडि़ता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है

Related Articles

1 COMMENT

  1. Thực tế cho thấy, các vấn đề về giao dịch tại slot365 rất hiếm khi xảy ra. Theo thống kê, tỷ lệ giao dịch có vấn đề chỉ chiếm chưa đầy 0.5%, thấp hơn đáng kể so với mức trung bình ngành là 2-3%. TONY04-03O

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Connect with us

56,556FansLike
84,685FollowersFollow
56,842SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles