लखनऊ। राजधानी के लखनऊ स्थित महानगर कोतवाली इलाके में हनुमान सेतु मंदिर के सामने भंडारे में मंगलवार शाम खाना लेने के लिए लाइन में लगे युवक की चाकू से गोद कर हत्या की गई। हमलावर ने बीच बचाव करने पर दो अन्य लोगों को भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवक को मौके पर मौजूद लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। हमलावर को भीड़े ने जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायलों को केजीएमयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। हत्यारोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हनुमान सेतु मंदिर के सामने मंदिर प्रबंधन की तरफ से खाना बांटा जाता है। मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे भी भंडारे में खाना बंट रहा था। कई लोग लाइन में लग कर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस बीच एक युवक लाइन तोड़कर पहले खाना लेने की जिद पर अड़ गया। लाइन में लगे अन्य लोगों के विरोध करने पर युवक ने चाकू निकाल कर बाराबंकी लक्ष्मणपुर निवासी लवकुश (30 वर्ष) के पेट में चाकू घोप दिया। वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। हमलावर को पकडऩे का प्रयास करने में बाराबंकी बड्डूपुर निवासी मो. फरीद और आशियाना रुचिखंड निवासी राजन भी घायल हुए।
इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्र के मुताबिक हमले में घायल लवकुश की केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, फरीद और राजन डेविड को इलाज के बाद छुट्टी दी गई। फरीद की तहरीर पर जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसे लवकुश की मौत होने पर हत्या की धारा में परिवर्तित किया गया।
हमलावर को भीड़ ने पकड़ कर पुलिस को सौंपा
मंदिर प्रबंधन की तरफ से खाना बांटे जाने के दौरान तीन लोगों पर चाकू से हमला करने वाले की पहचान रायबरेली शिवगढ़ निवासी सोनू के तौर पर हुई। हमला करने के बाद सोनू ने भागने का प्रयास किया था। जिसे पार्किंग स्थल पर मौजूद लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। गुस्साई भीड़ ने हमलावर को जमकर पीटा। इस बीच महानगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और भीड़ से छुड़ा कर गिरफ्तार किया।

खाना लेने के लिए भिखारी और मजदूरों की लगती है लाइन घायल राजन डेविड के मुताबिक मंदिर के बाहर रोज भिखारी के साथ मजदूरों की भी खाने के लिए लाइन लगती है। घटना के वक्त वह खाना लेकर लाइन से हटा ही था कि पीछे से दोनों लोगों के लडऩे की आवाज सुनाई थी। पीछे मुड़कर देखा तो एक युवक ने दूसरे के ऊपर खाने की प्लेट फेंक दी थी। जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच पिंटू नाम के युवक ने दूसरे युवक के पेट में चाकू मार दिया। लोगों का शोर सुनकर पिंटू को पकडऩे के लिए भागे। जिस पर उसने चाकू से हमला कर दिया। जिससे बाएं हाथ में गहरा घाव हो गया।
अंग्रेजी विषय से एमए डेविड का कहना है पहले वह स्कूल में पढ़ाते थे। नौकरी छूटने के बाद से मंदिर के बाहर ही बंटने वाले खाने से पेट भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घायल और मृतक दोनों दिन में मजदूरी करते हैं और रात को यहां फुटपाथ पर सो जाते हैं। मंदिर में खाने की व्यवस्था अच्छी होने के चलते अधिकतर दिहाड़ी मजदूर भिखारियों के साथ खाना मांगकर खा लेते हैं। वह भी नौकरी छूटने के बाद से करीब तीन माह से यहीं पर खाना मांग कर खा रहे हैं।
निशुल्क भोजन की व्यवस्था
हनुमान सेतु मंदिर प्रबंधन की तरफ से निराश्रित लोगों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की जाती है। सुबह चाय से लेकर रात के खाने तक का समय तय है। जिसके चलते महानगर, चौक, हजरतगंज, मदेयगंज आदि जगहों से बड़ी संख्या में लोग पार्किंग स्थल में जुटते हैं। मंगलवार को हुई घटना के बाद पुलिस की तरफ से मंदिर प्रबंधन को खाना वितरित करते वक्त विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।


Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.