तोप सिंह, युवा मीडिया
बांदा(ब्यूरो)। सदर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक तहसील सभागार में आयोजित हुयी। उपजिला निर्वाचन अधिकारी अमित शुक्ला व तहसीलदार सदर विकास पांडेय की अध्यक्षता में दो पालियों में 178 बीएलओ को नई गाइड लाइन बतायी गयी।
अधिकारियों ने कहा कि नए मतदाताओं को जोड़ने, सत्यापन करने का कार्य लंबित नहीं रखना होगा। आनलाइन यह कार्य दिन प्रतिदिन करना है। इसी तरह मतदाताओं के विलोपन, संशोधन के कार्य प्रारंभ कर दिए जाएं। उन्होंने दो दर्जन से अधिक एक ही मतदाता क्रमांक पहचानपत्र अलग-अलग राज्यों में जारी होने पर विधानसभा क्षेत्र के 17 बीएलओ को नाम सत्यापन, काटने की विधि बतायी।
कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने यह कार्य 7 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। कहा कि ऐसे मतदाता के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर जीपीएस कैमरे से फोटो खींचकर अपलोड करनी होगी। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नामावलियों को आधार से जोड़ने का कार्य भी तेजी के साथ करने के निर्देश बीएलओ को दिए गए। तहसीलदार ने बताया कि 4 अप्रैल को तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ की बैठक सदर तहसील में आहूत की गयी है। इस दौरान निर्वाचन कार्य देख रहे राजस्व निरीक्षक बालकृष्ण शिवहरे, सचिंद्र, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।


**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.